कर्नाटक में कांग्रेस के ‘चाणक्य’ डीके शिवकुमार की ताजपोशी, 14 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे

Karnataka CM News: आठवीं बार विधायक बने डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया के साथ लंबे समय तक चले सत्ता संघर्ष के बाद राज्य के सर्वोच्च राजनीतिक पद पर आसीन होकर अपने लंबे समय से संजोए सपने को पूरा करेंगे. सिद्धारमैया ने पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. अब उनकी जगह डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन रहे हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 3 Jun, 2026 | 11:57 AM

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार आज बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक यहां लोक भवन में होने वाले एक समारोह में कांग्रेस के कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. 30 मई को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए 64 साल के वोक्कालिगा समुदाय के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत शाम 4:05 बजे लोक भवन के ग्लास हाउस में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. उनके साथ 12 से 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं.

लंबे सत्ता संघर्ष के बाद मिली सीएम की कुर्सी

आठवीं बार विधायक बने डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया के साथ लंबे समय तक चले सत्ता संघर्ष के बाद राज्य के सर्वोच्च राजनीतिक पद पर आसीन होकर अपने लंबे समय से संजोए सपने को पूरा करेंगे. सिद्धारमैया ने पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. अब उनकी जगह डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन रहे हैं. सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर इस्तीफा दिया, जिससे शिवकुमार के लिए सीएम पद संभालने का रास्ता साफ हो गया. शिवकुमार को दक्षिण भारत में पार्टी का संकटमोचक माना जाता है. राजनीतिक विश्लेषक उन्हें कर्नाटक में कांग्रेस का चाणक्य भी बताते हैं.

14 मंत्रियों के शपथ लेने पर डीके शिवकुमार ने क्या कहा

डीके शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि मंत्री पदों के लिए मीडिया में जिन 14 नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं, वे आधिकारिक नहीं हैं. बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद या दोपहर तक दिल्ली में आलाकमान नामों की सूची भेजेगा. हम उस पर चर्चा करेंगे और अपनी राय देंगे. उसके बाद दिल्ली अंतिम फैसला लेगा और मुझे सूची भेजेगा. उसके बाद मैं सूची लोक भवन भेजूंगा.

कांग्रेस भवन का शिलान्यास समारोह टाला गया

उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस भवन के लिए होने वाला शिलान्यास समारोह, जो शाम के लिए निर्धारित था, अब किसी और दिन आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए थे कि जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो, और यह भी बताया गया कि ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी कर दी गई हैं. लोक भवन के आसपास संभावित भीड़ और भारी ट्रैफिक को देखते हुए 3 जून को विधान सौध, विकास सौध और बहुमंजिला सरकारी कार्यालय भवन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Jun, 2026 | 11:56 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Kushinagar Agricultural University Will Transform Landscape Of Farming Cm Yogi Said The Youth Emerging From Here Will Become Agricultural Scientist

खेती-किसानी की दशा-दिशा बदलेगा नया कृषि विश्वविद्यालय, सीएम बोले- यहां से पढ़े युवा बनेंगे कृषि वैज्ञानिक   

Andhra Pradesh Community Managed Natural Farming Apcnf Awarded The Prestigious Food Planet Prize 2026

आंध्र प्रदेश की प्राकृतिक खेती पहल को मिला फूड प्लैनेट पुरस्कार, 18 लाख किसान बने बदलाव की मिसाल

Haryana Government Cooperative Sugar Mills Profit Plan One Year Ethanol Biogas Project Iti Courses Reform

सहकारी चीनी मिलों में बड़ा बदलाव! 1 साल में मुनाफे का टारगेट, कर्मचारियों पर भी गिरेगी गाज

India U S Agricultural Cooperation Gains New Momentum Through Key Dialogue Led By Iffco Chairman Dileep Sanghani

भारत-अमेरिका कृषि सहयोग को नई दिशा देने की पहल, IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी के नेतृत्व में हुई अहम बातचीत

Dk Shivakumar To Be Sworn In As Cm Of Karnataka Today With 14 Mla As Cabinet Minister In Lok Bhawan

कर्नाटक में कांग्रेस के ‘चाणक्य’ डीके शिवकुमार की ताजपोशी, 14 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे

Haryana Government To Expand Food Grain Storage Upto 20 Lakh Metric Ton For Crop Protection

हरियाणा में 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता का ऐलान, किसानों की फसल बचाने के लिए सरकार का बड़ा कदम