Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी का सही मौका या निवेशकों के लिए चेतावनी?

Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और पश्चिम एशिया से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 4 Jun, 2026 | 10:30 AM

Gold-Silver Rate Today: सोना हमेशा से भारतीय परिवारों की पहली पसंद रहा है. चाहे शादी-ब्याह हो, त्योहार हों या फिर निवेश की बात, सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 4 जून को भी देश के कई बड़े शहरों में गोल्ड और सिल्वर के भाव नीचे आए. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह खरीदारी का सही मौका है या फिर बाजार में किसी बड़े बदलाव का संकेत?

क्यों सस्ता हो रहा है सोना?

दुनियाभर में सोने की कीमतों में आई गिरावट का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है. पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से भी निवेशक सोच-समझकर फैसले ले रहे हैं.

आर्थिक हालात को देखते हुए यह माना जा रहा है कि, बड़े देशों के केंद्रीय बैंक फिलहाल ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रख सकते हैं. जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं, तो लोग सोने में पैसा लगाने की बजाय दूसरे निवेश विकल्पों को चुनते हैं. इसका सीधा असर सोने की मांग और उसकी कीमतों पर पड़ता है.

आरबीआई की बैठक पर टिकी बाजार की नजर

इन दिनों निवेशकों की नजर RBI की बैठक पर भी टिकी हुई है. जून महीने की यह बैठक 3 जून से शुरू हो चुकी है और इसके फैसले 5 जून को सामने आएंगे. अभी देश में रेपो रेट 5.25 फीसदी है और अप्रैल में भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था. विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और महंगाई की चिंताओं को देखते हुए RBI इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं कर सकता. अगर ऐसा होता है, तो इसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि ब्याज दरों का सीधा संबंध निवेशकों के फैसलों से होता है.

बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 143340 156360
मुंबई 143190 156210
अहमदाबाद 143240 156260
चेन्नई 144990 158170
कोलकाता 143190 156210
हैदराबाद 143190 156210
जयपुर 143340 156360
भोपाल Cell 8-2 Cell 8-3
लखनऊ 143340 156360
चंडीगढ़ 143340 156360

चांदी की कीमतों में भी नरमी

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है. 4 जून को चांदी की कीमत घटकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. दिलचस्प बात यह है कि इसी साल जनवरी में चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गया था. ऐसे में मौजूदा गिरावट निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है.

RBI ने सोना बेचने की खबरों को किया खारिज

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा के लिए RBI ने बड़ी मात्रा में सोना बेच दिया है. हालांकि केंद्रीय बैंक ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. RBI ने स्पष्ट किया कि देश का भौतिक स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर स्थिर है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 22 मई 2026 तक 16.85 प्रतिशत बनी हुई थी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़