न बड़ा खेत, न ज्यादा पानी! घर पर गमले में आसानी से उगा सकते हैं केले का पौधा, जानें पूरा प्रोसेस
Gamle Me Kele Ki Kheti: अगर आप अपने घर या बगीचे को हरा-भरा और फलों से लदा देखना चाहते हैं, तो केले का पौधा आपके लिए परफेक्ट विकल्प है. सही तरीके से लगाएं और संभालें, तो ये पौधा न सिर्फ खूबसूरत दिखेगा बल्कि सालभर फल और पत्तों से आपको फायदा भी देगा. ऐसे में आइए जानते हैं आप कैसे आसानी से अपने घर में केले का पौधा लगा सकते हैं.

इसके लिए सबसे पहले बड़े गमले या गड्ढे में अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी डालें और पौधा लगाएं. नियमित पानी देने से पौधा जल्दी बढ़ेगा और मजबूत जड़ें विकसित होंगी.

किसानों ने कहा कि मुझे प्रति एकड़ करीब 40,000 रुपये का नुकसान हुआ. (Photo Credit: Canva)

वसंत या शुरुआती गर्मी (20°C से ऊपर) में केले का पौधा लगाना सबसे अच्छा होता है. इस समय पौधा अच्छी तरह जड़ें जमा लेता है और तेजी से बढ़ता है.

गमले में 3–4 गुना व्यास और गहरा गड्ढा खोदें. खुले मैदान में 60 सेंटीमीटर गड्ढा खोदकर उसे खाद, रेत और मिट्टी के मिश्रण से भरें. पौधे को गड्ढे के केंद्र में रखें और जड़ों को अच्छी तरह ढकें.

रोपण के बाद पौधों को पर्याप्त पानी दें और जड़ों के आसपास मल्च डालें. इससे मिट्टी की नमी बनी रहती है, पौधा स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचा रहता है.

तेज हवाओं से बचाने के लिए चारों ओर पिंजरा बनाएं और पत्तों से ढक दें. सही देखभाल से 12 महीने में फल लगने लगेंगे, जिससे आप केले और पत्तों से आमदनी कर सकते हैं.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp