मनचाहा वर देती हैं मां कात्यायनी, पूजा विधि और मुहूर्त जान लें

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है, जो याचक की विवाह संबंधी परेशानियों को दूर कर देती हैं. महिषासुर का वध करने के लिए मां कात्यायनी ने अवतार लिया था.

Kisan India
Noida | Published: 4 Apr, 2025 | 10:22 AM

नवरात्रि पर्व का आज 9वां दिन है और इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है. हर दिन एक विशेष देवी स्वरूप की उपासना होती है, जो अलग-अलग गुणों और शक्तियों से परिपूर्ण होती हैं. नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी की पूजा के लिए समर्पित होता है. इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि मां कात्यायनी के स्वरूप का महत्व, पूजा विधि, और मां कात्यायनी की कथा के बारें में.

मनचाहा वर देती हैं मां कात्यायनी

नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा की जाती है. इस दिन विशेष रूप से उन लोगों को पूजा करनी चाहिए जिनके शादी में कोई रुकावटें या बाधा आ रही हों. कहा जाता है कि मां कात्यायनी अपनी विशेष कृपा से उन लड़कियों के विवाह के मार्ग को सरल करती हैं, जिनकी शादी में परेशानियां आ रही होती हैं. मां कात्यायनी को मनचाहा वर देने के लिए भी जाना जाता है. युवा लड़कियां और लड़के भी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और व्रत का पालन करते हैं.

कात्यायन ऋषि के घर जन्म लेने से पड़ा कात्यायनी नाम

मां कात्यायनी के बारे में पौराणिक कथा के अनुसार, जब तीनों लोकों में महिषासुर नामक राक्षस का अत्याचार बढ़ गया और देवी देवता उसे मारने में असमर्थ हो गए, तो भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा के तेज से मां भगवती ने कात्यायन ऋषि के घर जन्म लिया. मां कात्यायनी का जन्म महिषासुर का वध करने के लिए हुआ था, और उन्होंने दशमी के दिन महिषासुर को मारकर तीनों लोकों को उसके प्रकोप से मुक्त किया था.

आज पूजा विधि और मुहूर्त का समय

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का महत्व बहुत अधिक है. इस दिन देवी कात्यायनी की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को आशीर्वाद मिलता है. पूजा के दौरान अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा, जबकि अमृत काल शाम 7:33 बजे से रात 9:07 बजे तक होगा. माता को प्रसन्न करने के लिए इस दिन खास तौर से शहद का भोग अर्पित करना चाहिए. शहद का भोग माता को काफी प्रिय होता है और इससे जीवन में मधुरता आती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Navratri Day 2 Maa Brahmacharini Puja Vidhi Vrat Rules Fasting Tips Red Color Significance

Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन इस तरह करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजन विधि और व्रत का सही तरीका

Demand For Foreign Cucumbers Increased Summer Farmers Earn Good Profits By Adopting Right Technology

गर्मियों में बढ़ी विदेशी खीरे की मांग, सही तकनीक अपनाकर किसान कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा

Major Change Pepper Cultivation New Technology Increase Production And Increase Farmers Income

काली मिर्च की खेती करने का बदला तरीका.. नई तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन, किसानों की बंपर कमाई

Lemon Farming Tips For March How To Increase Fruit Yield In Lemon Orchards To Prevent Pest Damage

मार्च में नींबू के बागों में न करें ये गलतियां, वरना गिर सकते हैं फूल! एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स

Avoid Dangerous Diseases Goat Farming Keep Animals Healthy And Increase Your Income Adopting Simple Measures

बकरी पालन में खतरनाक बीमारियों से बचें, आसान उपाय अपनाकर पशुओं को रखें स्वस्थ और बढ़ाएं अपनी कमाई

Major Cabinet Decision Relief Cotton Farmers 1718 Crore Approved For Msp Government Focus On Increasing Farmers Income

कैबिनेट का बड़ा फैसला..कपास किसानों को राहत, MSP पर 1718 करोड़ मंजूर, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का जोर