Annapurna Summit 2025: किसानों ने खोला सच का पर्दा, सरकार की अनदेखी पर उठाए सवाल, सुझाए खेती के नए तरीके!

Kisan India Annapurna Summit 2025: किसान इंडिया के अन्नपूर्णा समिट 2025 में किसानों की हकीकत और उनकी आवाज ने हर किसी का ध्यान खींचा. किसी ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, तो किसी ने खेती में नए और आधुनिक तरीकों के सुझाव दिए. हर वक्त चर्चा में यही दिखाई दिया कि किसानों की आवाज अब अनसुनी नहीं रह सकती. इस समिट में कृषि, पशुपालन और डेयरी जैसे विभिन्न सेक्टरों के मुद्दों पर खुलकर बातचीत हुई. किसान नेताओं ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, सरकार की योजनाओं की आलोचना की और यह भी बताया कि कैसे सहकारी समितियों और वैज्ञानिक विधियों के जरिए खेती और डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभदायक बनाया जा सकता है.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 18 Dec, 2025 | 01:31 PM
1 / 6जैविक खेती पर जोर: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) के ज्वॉइंट सेक्रेटरी केके त्रिपाठी ने अन्नपूर्णा समिट 2025 (Kisan India Annapurna Summit) में कहा कि केंद्र सरकार सीमांत और महिला किसानों को सस्ती दरों पर जैविक उर्वरक उपलब्ध कराकर जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है.

जैविक खेती पर जोर: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) के ज्वॉइंट सेक्रेटरी केके त्रिपाठी ने अन्नपूर्णा समिट 2025 (Kisan India Annapurna Summit) में कहा कि केंद्र सरकार सीमांत और महिला किसानों को सस्ती दरों पर जैविक उर्वरक उपलब्ध कराकर जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है.

2 / 6सहकारी संस्थाओं से बढ़ती आमदनी: केके त्रिपाठी ने बताया कि बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसान पैक्स और सहकारिता सोसायटी से जुड़कर अपनी आमदनी में सुधार कर सकते हैं.

सहकारी संस्थाओं से बढ़ती आमदनी: केके त्रिपाठी ने बताया कि बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसान पैक्स और सहकारिता सोसायटी से जुड़कर अपनी आमदनी में सुधार कर सकते हैं.

3 / 6नए बाजार की आवश्यकता: समिट में गुणी प्रकाश जी ने बताया कि किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य हासिल करने के लिए मंडियों के बाहर नए और वैकल्पिक बाजार तलाशने की जरूरत है. इससे न केवल बिचौलियों और दलालों का दबाव कम होगा, बल्कि किसान अपनी मेहनत का उचित लाभ भी कमा सकेंगे.

नए बाजार की आवश्यकता: समिट में गुणी प्रकाश जी ने बताया कि किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य हासिल करने के लिए मंडियों के बाहर नए और वैकल्पिक बाजार तलाशने की जरूरत है. इससे न केवल बिचौलियों और दलालों का दबाव कम होगा, बल्कि किसान अपनी मेहनत का उचित लाभ भी कमा सकेंगे.

4 / 6गन्ने की खेती और सरकार की अनदेखी: राराष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के संस्थापक वीएम सिंह ने अन्नपूर्णा समिट 2025 में कहा कि देश में करोड़ों किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं और इससे उनके परिवार का घर-खर्च चलता है. लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार इस क्षेत्र पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है और अब तक गन्ना मंत्री की नियुक्ति भी नहीं की गई है.

गन्ने की खेती और सरकार की अनदेखी: राराष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के संस्थापक वीएम सिंह ने अन्नपूर्णा समिट 2025 में कहा कि देश में करोड़ों किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं और इससे उनके परिवार का घर-खर्च चलता है. लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार इस क्षेत्र पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है और अब तक गन्ना मंत्री की नियुक्ति भी नहीं की गई है.

5 / 6डेयरी सेक्टर में सुधार – आरएस दीक्षित, ओपी सिंह और दुष्यंत भाटी: समिट में डेयरी विशेषज्ञों ने बताया कि गोधन की नस्ल सुधार तकनीक को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है. इससे की आमदनी में भी सुधार होगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों का सक्रिय सहयोग और डेयरी स्टार्टअप्स का विश्वास जीतना आवश्यक है.

डेयरी सेक्टर में सुधार – आरएस दीक्षित, ओपी सिंह और दुष्यंत भाटी: समिट में डेयरी विशेषज्ञों ने बताया कि गोधन की नस्ल सुधार तकनीक को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है. इससे की आमदनी में भी सुधार होगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों का सक्रिय सहयोग और डेयरी स्टार्टअप्स का विश्वास जीतना आवश्यक है.

6 / 6एकीकृत खेती और प्रशिक्षण: मंजू रानी कश्यप और डीपी सिंह ने कहा कि किसानों को सब्सिडी योजनाओं और केवीके वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण लेकर बागवानी, मछलीपालन और पशुपालन में एकीकृत खेती अपनानी चाहिए, जिससे महिलाओं और पुरुषों दोनों को आर्थिक लाभ मिलेगा.(कार्यक्रम के स्पॉन्सर पंजाब स्टेट को–ऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड यानी मार्कफेड, मिल्कफेड पंजाब– वेरका, नेक्संस बाइ पीसीए टेक्नोलॉजीज और बीएमएस ऑर्गेनिक फार्मर्स प्रॉड्यूसर कंपनी लिमिटेड थे.)

एकीकृत खेती और प्रशिक्षण: मंजू रानी कश्यप और डीपी सिंह ने कहा कि किसानों को सब्सिडी योजनाओं और केवीके वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण लेकर बागवानी, मछलीपालन और पशुपालन में एकीकृत खेती अपनानी चाहिए, जिससे महिलाओं और पुरुषों दोनों को आर्थिक लाभ मिलेगा.(कार्यक्रम के स्पॉन्सर पंजाब स्टेट को–ऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड यानी मार्कफेड, मिल्कफेड पंजाब– वेरका, नेक्संस बाइ पीसीए टेक्नोलॉजीज और बीएमएस ऑर्गेनिक फार्मर्स प्रॉड्यूसर कंपनी लिमिटेड थे.)

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 18 Dec, 2025 | 01:29 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Punjab Crop Loss Cm Mann Orders Special Survey

CM मान ने विशेष गिरदावरी का दिया आदेश, गेहूं के साथ बागवानी भी चौपट.. तुरंत मुआवजे की उठी मांग

Gympie Gympie Suicide Plant World Most Painful Plant Toxic Sting Effects Australia 2026

दुनिया का सबसे दर्दनाक पौधा: एक बार छू लिया तो महीनों तक नहीं जाता दर्द, वैज्ञानिक भी बता चुके हैं जानलेवा

Haryana Wheat Purchase Conditions Opposition Allegations Tractor Number Plates Gate Passes And Three Guarantor Were Imposed To Facilitate Fraud

ट्रैक्टर नंबर प्लेट, गेट पास, 3 गारंटर जैसी शर्तें घोटाला करने के लिए लगाईं गईं, आरोपों पर सीएम ने दिया जवाब

Egg Shelf Life Egg Safe Storage Tips Identifying Real And Fake Eggs

गर्मी के मौसम में भी खराब नहीं होंगे अंडे! 5 हफ्ते तक रहेंगे तरोताजा.. केवल इस तरह करें स्टोर

Wheat Purchase Dates In Madhya Pradesh Government Into Action Mode Over Delays In Wheat Procurement Jute Sacks And Foodgrain Storage

गेहूं खरीद में देरी पर एक्शन मोड में आई सरकार, जूट बोरा और खाद्यान्न स्टोरेज व्यवस्था पर नए निर्देश जारी

West Asia Crisis Impact Mango Exports Uae Orders Drop Indian Farmers Uk Canada Markets 2026

पश्चिम एशिया संकट का असर: UAE से एडवांस ऑर्डर बंद, अब आम किसानों को यूके-कनाडा से उम्मीद