अब घर में भी महक उठेगी लौंग की भीनी खुशबू, गमले या आंगन में ऐसे करें इसकी आसान खेती

लौंग का पौधा आप दो तरीकों से उगा सकते हैं- बीज से या फिर कलमों (यानि स्टेम कटिंग) से. बीज से पौधा उगाना थोड़ा समय लेता है, करीब 4-5 साल में ये फल देने लगता है. जबकि अगर आप कलमों से पौधा लगाते हैं, तो यह 3-4 साल में ही लौंग देना शुरू कर देता है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 5 Aug, 2025 | 11:05 AM

हर घर की रसोई में लौंग जरूर मिलती है. चाहे तड़के की खुशबू हो या सर्दियों में काढ़े का स्वाद, लौंग अपनी तेज खुशबू और औषधीय गुणों की वजह से हर भारतीय किचन में खास जगह रखती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महंगे मसाले को आप अपने घर पर ही उगा सकते हैं? जी हां, थोड़ी सी मेहनत और सही जानकारी के साथ आप घर बैठे लौंग की खेती कर सकते हैं और हर साल अच्छी बचत भी कर सकते हैं.

कैसे शुरू करें लौंग की खेती?

लौंग का पौधा आप दो तरीकों से उगा सकते हैं- बीज से या फिर कलमों (यानि स्टेम कटिंग) से. बीज से पौधा उगाना थोड़ा समय लेता है, करीब 4-5 साल में ये फल देने लगता है. जबकि अगर आप कलमों से पौधा लगाते हैं, तो यह 3-4 साल में ही लौंग देना शुरू कर देता है. इसी वजह से घर में उगाने के लिए कलमों से शुरू करना बेहतर माना जाता है.

लौंग के लिए मौसम

लौंग को उगाने के लिए न बहुत गर्म और न बहुत ठंडा मौसम होना चाहिए. इसके लिए 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सबसे अनुकूल रहता है. अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां मौसम ज्यादा चरम पर नहीं होता, तो आपके यहां लौंग अच्छी तरह पनप सकती है.

मिट्टी कैसी होनी चाहिए?

लौंग के लिए मिट्टी की गुणवत्ता बहुत मायने रखती है. बलुई-दोमट मिट्टी जिसमें पानी ज्यादा देर तक ना ठहरे, लौंग के पौधे के लिए सबसे अच्छी होती है. मिट्टी का pH स्तर भी 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए, जिससे पौधे की जड़ें अच्छे से पोषण ले सकें और फंगस या दूसरी बीमारियों से बचे रहें.

कलम लगाने का तरीका

अगर आप लौंग की कलम से खेती करना चाहते हैं तो सबसे पहले इन कलमों को 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगो दें. फिर 10 से 15 सेंटीमीटर गहरा गड्ढा तैयार करें और उसमें कलम को रोप दें. रोपने के बाद मिट्टी को हल्के हाथ से दबाएं ताकि कलम अच्छी तरह से बैठ जाए और फिर थोड़ा पानी दें. शुरुआत में ध्यान रखें कि मिट्टी गीली रहे लेकिन उसमें पानी जमा न हो.

देखभाल है सबसे जरूरी

लौंग का पौधा धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए इसे समय-समय पर देखभाल की जरूरत होती है. पौधे को नियमित रूप से पानी देते रहें लेकिन मिट्टी में जलभराव न होने दें. खेत या गमले में खरपतवार यानी बेकार की घास को समय-समय पर निकालते रहें ताकि पौधे को पूरा पोषण मिले. इसके अलावा जैविक खाद और कीटनाशक का प्रयोग करें ताकि पौधा प्राकृतिक तरीके से मजबूत बने और बीमारी से बचा रहे.

कब मिलेगा फल?

जब पौधा तैयार हो जाता है तो उसमें फूलों के आकार की कलियां आती हैं, जो सूखकर ही असली लौंग बनती हैं. एक बार पौधा फल देने लगे, तो कई सालों तक उससे लौंग मिलती रहती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट