Gold Rate Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट! रिकॉर्ड हाई से हजारों नहीं, लाखों तक टूटा भाव, खरीदने का सही मौका?

Gold Price Crash: सोना और चांदी के दाम फिर से कम हो गए हैं. चांदी अपने सबसे ऊंचे दाम से करीब 1.59 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. सोना भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ गया है. ऐसे में लोग सोच रहे हैं कि क्या अभी खरीदारी करना सही रहेगा या दाम और गिर सकते हैं.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 12 Feb, 2026 | 01:05 PM

Gold-Silver Rate Today: इस साल सोना और चांदी के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. साल की शुरुआत में दोनों के भाव तेजी से बढ़े और नए रिकॉर्ड बना दिए. लेकिन उसके बाद अचानक दाम गिरने लगे और अब रोज़ कीमतों में बदलाव हो रहा है. गुरुवार को भी सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए.

चांदी फिर हुई सस्ती

एमसीएक्स पर 5 मार्च वाली चांदी बुधवार को 2,63,018 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. गुरुवार को बाजार खुलते ही इसका भाव गिरकर 2,60,453 रुपये प्रति किलो रह गया. यानी एक ही दिन में चांदी 2,565 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई.

कुछ जानकारों का कहना है कि अगर ऐसे ही गिरावट जारी रही तो चांदी का भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो तक आ सकता है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि थोड़ी गिरावट के बाद इसमें फिर तेजी आ सकती है.

पहले बहुत महंगी हो चुकी थी चांदी

29 जनवरी को चांदी ने रिकॉर्ड बनाया था. उस दिन इसका भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था. लेकिन अब कीमत काफी नीचे आ चुकी है. अभी चांदी अपने सबसे ऊंचे दाम से करीब 1,59,595 रुपये प्रति किलो सस्ती बिक रही है. जिन लोगों ने ऊंचे दाम पर खरीदी की थी, उन्हें नुकसान हो सकता है. हालांकि कुछ निवेशक इसे खरीदारी का मौका भी मान रहे हैं.

Gold Price Crash, Silver Price Crash, Gold Rate Today, Silver Rate Today

सोना 1,054 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ (Photo Credit: Canva)

सोना भी हुआ सस्ता

चांदी के साथ सोना भी सस्ता हुआ है. बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,58,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. गुरुवार को इसका भाव घटकर 1,57,701 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. यानी सोना 1,054 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया.

सोने ने भी 29 जनवरी को अपना सबसे ऊंचा स्तर छुआ था. उस दिन इसका दाम 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम था. अब यह अपने उस रिकॉर्ड से करीब 35,395 रुपये सस्ता हो चुका है.

आगे क्या हो सकता है?

सोना-चांदी के दाम विदेशों के बाजार, डॉलर की कीमत और ब्याज दरों पर निर्भर करते हैं. फिलहाल दामों में गिरावट चल रही है. आने वाले दिनों में हालात के मुताबिक कीमतें फिर बढ़ भी सकती हैं या और गिर सकती हैं. इसलिए खरीदने-बेचने से पहले सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?