फरवरी में मुर्गीपालकों की एक गलती करा सकती है भारी नुकसान! जानें दाना-पानी से जुड़ी सरकारी एडवाइजरी

Poultry Farming Tips For February: फरवरी महीने में मुर्गीपालन के दौरान दाना और पानी का सही प्रबंधन बेहद जरूरी है. बिहार सरकार के पशुपालन विभाग ने सलाह दी है कि मुर्गियों को उम्र के अनुसार संतुलित आहार, साफ-ताजा पानी और अंडा देने वाली मुर्गियों को कैल्शियम जरूर दें, ताकि उत्पादन बढ़े और नुकसान से बचाव हो सके.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 9 Feb, 2026 | 03:36 PM

Murgi Palan Ke Tips: फरवरी का महीना मुर्गीपालकों के लिए बेहद अहम माना जाता है. इस समय मौसम में हल्की ठंड बनी रहती है, लेकिन दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो जाती है. ऐसे बदलावों का सीधा असर मुर्गियों के स्वास्थ्य, अंडा उत्पादन और वजन वृद्धि पर पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग और पशुपालन निदेशालय ने फरवरी माह में मुर्गीपालकों के लिए विशेष सलाह जारी की है. इस सलाह का मेन फोकस दाना और पानी के सही प्रबंधन पर रखा गया है.

संतुलित और उम्र के अनुसार दाना देना जरूरी

मुर्गियों के अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर उत्पादन के लिए संतुलित आहार सबसे जरूरी होता है. अलग-अलग उम्र की मुर्गियों की पोषण आवश्यकताएं भी अलग होती हैं. चूजों, ग्रोअर और अंडा देने वाली मुर्गियों के लिए दाने की मात्रा और गुणवत्ता अलग-अलग होनी चाहिए. अगर सभी को एक जैसा दाना दिया जाता है, तो इससे पोषण असंतुलन पैदा हो सकता है, जिसका असर उत्पादन पर पड़ता है. इसलिए मुर्गीपालकों को उम्र और उत्पादन स्तर के अनुसार ही दाना देना चाहिए.

साफ और ताजा पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी

पानी मुर्गियों के लिए उतना ही जरूरी है जितना दाना. फरवरी में ठंड के कारण कई बार मुर्गियां कम पानी पीती हैं, जिससे पाचन और अंडा उत्पादन प्रभावित हो सकता है. इसलिए यह जरूरी है कि मुर्गियों को हमेशा साफ, ताजा और पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे. बहुत ठंडे मौसम में आवश्यकता अनुसार हल्का गुनगुना पानी देना भी फायदेमंद माना जाता है, जिससे मुर्गियों का पानी पीने का स्तर बना रहता है.

Poultry Farming February Tips, Chicken Feed Management, Poultry Advisory Bihar Government

मुर्गीपालकों के लिए बिहार सरकार की एडवाइजरी (Photo Credit: Canva)

अंडा देने वाली मुर्गियों को कैल्शियम जरूर दें

जो मुर्गियां अंडा देती हैं, उनके लिए कैल्शियम की जरूरत ज्यादा होती है. कैल्शियम की कमी से अंडे का छिलका पतला हो सकता है या अंडा उत्पादन कम हो सकता है. इसलिए अंडा देने वाली मुर्गियों को ग्रिट, चूना या कैल्शियम सप्लीमेंट नियमित रूप से देना चाहिए. इससे न केवल अंडों की गुणवत्ता बेहतर होती है, बल्कि मुर्गियों की हड्डियां भी मजबूत रहती हैं.

दाना या दवा अचानक न बदलें

मुर्गीपालन में एक आम गलती यह होती है कि दाना या दवा अचानक बदल दी जाती है. ऐसा करने से मुर्गियों में तनाव पैदा होता है, जिससे उनका खाना-पीना कम हो सकता है और उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ता है. यदि किसी कारणवश दाना या दवा बदलना जरूरी हो, तो उसे धीरे-धीरे पुराने आहार के साथ मिलाकर देना चाहिए, ताकि मुर्गियां आसानी से नए बदलाव को अपना सकें.

सही प्रबंधन से होगा मुनाफा

फरवरी महीने में अगर मुर्गीपालक दाना और पानी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें, तो न सिर्फ मुर्गियों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि अंडा उत्पादन और वजन में भी सुधार देखने को मिलेगा. बिहार सरकार की यह सलाह छोटे और बड़े दोनों तरह के मुर्गीपालकों के लिए उपयोगी है. सही देखभाल और संतुलित पोषण से मुर्गीपालन को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

India Retail Inflation March 2026 3 4 Percent Lpg Food Prices Rise Rbi Policy Outlook

रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई! मार्च में टूटा 13 महीने का रिकॉर्ड, LPG और सब्जियां बनी वजह

Dalhan Ki Kheti Agriculture Department Advisory For Farmers Benefits If Pulses Farming To Increase Income

किसानों के लिए गेमचेंजर बन सकती है दलहन की स्मार्ट खेती, कम खर्च में मिलेगा दोगुना मुनाफा, सरकार दे रही सपोर्ट

Amritsar Assam Baisakhi Bohag Bihu Celebration Wheat Harvest Festival Goru Bihu Importance Agriculture Culture

बैसाखी पर गेहूं की कटाई से लेकर बिहू में पशुओं की पूजा तक.. किसानों ने धूमधाम के साथ मनाया कृषि पर्व, देखें

Bihar New Chief Minister Samrat Choudhary Or Will Bjp Surprise With A New Face Kaun Banega Bihar Ka Agla Cm

सम्राट चौधरी या कोई नया सरप्राइज, बिहार की कुर्सी पर कौन बैठेगा? नीतीश के इस्तीफे से पहले CM की रेस में हलचल तेज

Uttar Pradesh Minimum Wage Hike Noida Worker Protest Salary Increase Labour Reforms 2026

नोएडा-गाजियाबाद में मजदूरों की जीत: विरोध के बाद बढ़ी न्यूनतम मजदूरी, सरकार ने किए बड़े ऐलान

India Monsoon Forecast 2026 Below Normal 92 Percent El Nino Impact Agriculture Inflation

IMD की चेतावनी: इस साल सामान्य से कम बारिश, खेती और महंगाई पर पड़ सकता है बड़ा असर