धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नहीं मानी सरकार, CJP की दो मांगों पर सहमति बनी, कल फिर बैठक होगी
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्रियों से शुक्रवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उसकी मांग को लेकर ‘‘कोई समझौता नहीं हो सकता.’’
कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच चली कई घंटे की वार्ता दो शर्तें मानने के बाद अटक गई है. कॉजपा ने कई मांगें सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख थी. लेकिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार से बात करके कॉजपा की मांगों पर जवाब दिया जाएगा. वहीं, CJP ने स्पष्ट कर दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा.
बैठक में सरकार ने नहीं मानी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP के दो प्रतिनिधियों ने विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका है. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों से शुक्रवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उसकी मांग को लेकर कोई समझौता नहीं हो सकता.
3 जुलाई को सरकार के साथ फिर बैठक होगी
केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल रहे कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा कि हमने केंद्रीय मंत्रियों से स्पष्ट कर दिया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता. वहीं, शनिवार यानी कल फिर से इस मुद्दे पर सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी.
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता
आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजा मांगा
CJP ने 3 मई को हुई नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की. सौरभ दास ने कहा कि कॉजपा ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने की मांग भी की है.
छात्रों के परिजनों को मुआवजा और लीगल केस वापिस लेगी सरकार
सरकार के साथ बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है. हमें उम्मीद है कि सरकार उन्हें जल्द ही बर्खास्त कर देगी. सरकार ने मुआवजा (सुसाइड से मरने वाले NEET कैंडिडेट्स के परिवारों के लिए) और छात्रों पर FIR, लीगल केस वापस लेने की दो मांगों पर इन-प्रिंसिपल मंजूरी दे दी है.
CJP की मांगें सुन ली गई हैं, सरकार बाद में जवाब देगी- जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया से कहा कि मंत्रियों ने CJP के प्रतिनिधियों की मांगें सुनीं हैं और कहा कि सरकार इस संबंध में उन्हें बाद में जवाब देगी. उन्होंने कहा कि हम शनिवार को फिर बैठक करेंगे. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP की 3 मुख्य मांगें थीं और एग्जाम के लिए 5 सुधार सुझाव थे. हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में बताएंगे.