जीआई टैग ने बढ़ाई हिमसागर आम की डिमांड, बाजार में केवल 1 महीने ही बिकता है

हिमसागर आम पश्चिम बंगाल की एक प्रमुख आम की किस्म है, जिसे GI टैग मिला है और इसकी मांग देश और विदेशों में बढ़ रही है. यह आम अपने हल्के पीले रंग, सौम्य खुशबू और लाजवाब स्वाद के लिए जाना जाता है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 20 Apr, 2025 | 03:10 PM

आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता. इसका स्वाद, खुशबू और रसीलापन हर किसी को दीवाना बना देता है. पश्चिम बंगाल में उगने वाले ‘हिमसागर’ आम की तो बात ही अलग है. इसका नाम सुनते ही आम प्रेमियों की जुबान पर पानी आने लगता है. यह आम पश्चिम बंगाल की शान माना जाता है और इसे GI टैग भी हासिल हो चुका है. इससे अब यह आम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचाना बना चुका है.

बस एक महीने ही बिकता है

हुगली और नदिया जिला पश्चिम बंगाल के प्रमुख आम उत्पादक क्षेत्र माने जाते हैं. हालांकि, मालदह और मुर्शिदाबाद क्षेत्र अब भी इस राज्य के सबसे उन्नत आम उत्पादक बेल्ट माने जाते हैं. इस बेल्ट में हिमसागर, लखनभोग, किशनभोग, भुटो बंबई, गोलपखास जैसी कई बेहतरीन किस्में उगाई जाती हैं. हिमसागर आम की पहचान है इसका हल्का पीला रंग और हल्की हरी झलक. इसकी खुशबू तेज नहीं होती बल्कि सौम्य होती है. यह आम मई के दूसरे हफ्ते से जून तक बाजार में उपलब्ध रहता है और स्वाद में इतना लाजवाब कि जो एक बार खा ले, वो इसके स्वाद को भूले नहीं भूलता.

काम रेशे और चिकनी सतह

हिमसागर आम का आकार अंडाकार से थोड़ा तिरछा होता है. इसकी लंबाई लगभग 9 से 11 सेंटीमीटर और चौड़ाई 8 से 9 सेंटीमीटर तक होती है. इसका वजन आम तौर पर 217 से 224 ग्राम के बीच होता है, हालांकि कुछ फल 300 ग्राम से भी भारी पाए गए. फल की सतह चिकनी होती है और इसके रेशे लगभग न के बराबर होते हैं. इसके अलावा कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार एक बीज का वजन 14.6 से 16.8 ग्राम और लंबाई लगभग 3.8 से 4.9 सेंटीमीटर तक की होती हैं.

बढ़ती मांग के कारण सरकार भी कर रही मदद

GI टैग मिलने के बाद हिमसागर आम की मांग देश ही नहीं, विदेशों में भी बढ़ी है. जिससे किसान इसे विदेशों में एक्सपोर्ट कर इंकम सोर्स को बढ़ा रहें है. सरकार भी इस दिशा में सहयोग कर रही है. हर साल जब हिमसागर आम का सीजन आता है, तो बाजार में इसकी जबरदस्त मांग होती है. आप चाहें तो इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर इसका स्वाद घर बैठे आसानी से चख सकते है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Apr, 2025 | 03:10 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा