कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली यूरिया का इस्तेमाल, ऐसे करें असली की पहचान

कई बार बाजार में नकली यूरिया और डीएपी मिलती है जिसकी पहचान किसान नहीं कर पाते हैं. ऐसे में फसलों को नुकसान पहुंचता है और साथ ही ये नकली यूरिया और डीएपी वातावरण के लिए भी हानिकारक हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 30 Apr, 2025 | 01:51 PM

खरीफ सीजन की बुवाई शुरू होने वाली है. इस सीजन में मक्का, ज्वार, बाजरा , रागी और कई अन्य फसलों की बुवाई की जाती है. इन फसलों के अच्छे उत्पादन और उपज के लिए जरूरी है कि फसल को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलें. फसलों की अच्छी उपज और विकास के लिए किसान फसलों पर यूरिया और डीएपी का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार बाजार में नकली यूरिया और डीएपी मिलती है जिसकी पहचान किसान नहीं कर पाते हैं. ऐसे में फसलों को नुकसान पहुंचता है और साथ ही ये नकली यूरिया और डीएपी वातावरण के लिए भी हानिकारक हैं.

ऐसे करें असली यूरिया की पहचान

पहला तरीका – यूरिया की मदद से फसलों को जरूरी नाइट्रोजन दिया जाता है. किसानों के लिए असली यूरिया की पहचान का तरीका काफी आसान है. असली यूरिया की पहचान इसके सफेद चमकदार दाने हैं जिनका आकार एक जैसा ही होता है. ये दाने अगर पानी में पूरी तरह से पानी में घुल जाते हैं तो किसान जान लें कि यूरिया असली है.

दूसरा तरीका – असली यूरिया की पहचान का एक और तरीका है. अगर यूरिया को तवे पर गर्म किया जाए तो इसके दाने पिघलने लगते हैं और आंच तेज करने पर अगर तवे पर यूरिया का कोई भी अवशेष न बचे तो किसान समझ लें कि यूरिया असली है.

असली डीएपी की ऐसे करें पहचान

पहला तरीका – डीएपी एक ऐसी खाद है जिसमें नाइट्रोजन और फॉस्फोरस मौजूद होते हैं जो कि फसलों के विकास के लिए बेहद जरूरी है. असली डीएपी की पहचान के लिए किसान डीएपी के कुछ दानों को हाथ में लेकर तन्बाकू की तरह मलें. ऐसा करने पर अगर तेज गंध निकले जिसे सूंघना भी मुश्किल हो जाए तो किसान समझ लें कि ये डीएपी असली है.

दूसरा तरीका – असली डीएपी की पहचान का एक ओर तरीका है. इसे जांचने के लिए किसान सबसे पहले डीएपी के कुछ दाने धीमी आंच पर तवे पर गर्म करें. अगर ये दानें फूल जाते हैं तो किसान समझ लें कि यह असली डीएपी है. असली डीएपी के दाने कठोर और रंग में भूरे, काले और बादामी होते हैं. साथ ही डीएपी के ये आसानी से नाखून से नहीं टूटतें हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 30 Apr, 2025 | 01:51 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई