चना खरीदने वालों को लगेगा झटका, MSP से ऊपर पहुंचे भाव! जानिए क्या है वजह

सरकार ने चना के आयात पर 10% टैक्स लगा दिया है और सस्ती पीली मटर के आयात पर मिली छूट भी खत्म हो गई है. इन दोनों फैसलों का असर चने की कीमतों पर साफ दिख रहा है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 30 Apr, 2025 | 09:09 AM

अगर आप चने का इस्तेमाल करते हैं या इसकी खेती से जुड़े हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. इन दिनों चने की कीमतों में लगातार बढ़त देखी जा रही है. कई मंडियों में इसका भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से भी ऊपर चला गया है, और जानकारों का कहना है कि ये तेजी आगे भी जारी रह सकती है.

क्यों बढ़ रहे हैं चने के दाम?

सीजन की शुरुआत में जब नई फसल बाजार में आई, तब चने की कीमतें काफी नीचे गिर गई थीं. कई जगह ये एमएसपी से भी कम भाव पर बिकने लगा. इससे खरीदारी तेज हो गई और धीरे-धीरे स्टॉक कम होने लगा. अब जब मांग बढ़ी है और माल कम है, तो दाम भी ऊपर जा रहे हैं.

इसके अलावा सरकार ने चना के आयात पर 10% टैक्स लगा दिया है और सस्ती पीली मटर के आयात पर मिली छूट भी खत्म हो गई है. इन दोनों फैसलों का असर चने की कीमतों पर साफ दिख रहा है.

अभी क्या चल रहे हैं रेट?

इस समय देश की अलग-अलग मंडियों में चने की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं. दिल्ली मंडी में चना ₹5,750 से ₹5,800 प्रति क्विंटल के दाम पर बिक रहा है, जबकि महाराष्ट्र की प्रमुख अकोला मंडी में इसका भाव ₹6,025 से ₹6,050 तक पहुंच गया है. बीते एक महीने में चने की कीमतों में ₹150 से ₹225 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹5,650 प्रति क्विंटल तय है, लेकिन मौजूदा बाजार भाव इससे ऊपर चल रहा है, जो मांग और सप्लाई के बीच असंतुलन को दर्शाता है.

आगे क्या हो सकता है?

कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक, अगले महीने तक चने के दाम और ₹200 प्रति क्विंटल तक बढ़ सकते हैं. क्योंकि स्टॉक कम है और किसान भी अब अपनी उपज बेचने में धीमी गति अपना रहे हैं. साथ ही मिल वाले भी सिर्फ जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं.

हालांकि, कुछ जगहों पर सस्ती पीली मटर अभी भी विकल्प के रूप में मौजूद है, इसलिए चने की कीमतों में तेजी थोड़ी सीमित भी रह सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई