एक हजार अमृत सरोवर बनाने का टारगेट, सिंचाई और पेयजल संकट दूर होगा

अभियान के तहत 90 दिनों में हर दिन करीब 90 छोटी-बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है. इसके साथ ही प्रदेश के किसानों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए 50 हजार नए खेत-तालाब बनाए जा रहे हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 25 Apr, 2025 | 10:24 AM

भीषण गर्मी और तेज चिलचिलाती धूप में जो सबसे गंभीर समस्या के रुप में उभर कर सामने आती है वह है पानी की समस्या. गर्मियों में पानी की जलस्तर घटने लगता है जिसके कारण पानी की किल्लत होने लगती है. इस समस्या से न केवल पीने के पानी का संकट पैदा होता है बल्कि किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इसी दिक्कत को देखते और समझते हुए मध्य प्रदेश में सीएस मोहन यादव की सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की है जो कि 30 मार्च को शुरू हुआ था और 30 जून को खत्म होगा. तो चलिए इस खबर में जान लेते हैं कि क्या है मध्य प्रदेश सरकार का जल गंगा संवर्धन अभियान और क्या है इसे शुरु करने के पीछे का उद्देश्य.

सिंचाई और पेयजल संकट दूर होगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थित क्षिप्रा तट पर जल देवता की पूजा अर्चना के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत 30 मार्च 2025 को की थी. यह 90 दिनों का अभियान 30 जून तक चलेगा. जिसमें हर दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छोटी-बड़ी जल संरचना का लोकार्पण करते हैं. इस अभियान की मदद से प्रदेश में जलस्तर में सुधार आएगा साथी ही गर्मी के सीजन में पानी की समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकेगा. जबकि, सिंचाई का संकट भी दूर होगा.

जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 1 हजार अमृत सरोवर बनाना, खेतों के लिए 50 हजार नए तालाब बनाना है. इस अभियान के तहत एमपी में प्रदेश सरकार पंचायत स्तर पर तालाबों के निर्माण, वन्य जीवों के लिए वन क्षेत्र और प्राणी उद्यानों में जल संरचनाओं के पुनर्विकास के काम कर रही है.अभियान के तहत 90 दिनों में हर दिन करीब 90 छोटी-बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है. इसके साथ ही प्रदेश के किसानों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए 50 हजार नए खेत-तालाब बनाए जा रहे हैं.

जनसहभागिता का उत्सव है यह अभियान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ को जनसहभागिता का उत्सव बताया. सीएम यादव ने प्रदेश के लोगों से इस अभियान से जुड़कर जल स्त्रोतों के संरक्षण व संवर्धन की अपील की. इस अभियान के तहत जल स्रोतों के पुनर्जीवन और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. प्रदेश सरकार का यह अभियान निश्चित ही लोगों के बीच जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 24 Apr, 2025 | 09:30 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा