घरेलू से ग्लोबल बाजार तक जूट की गूंज, एक बार कर ली खेती तो हो जायेंगे मालामाल

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ज्यादा खर्चा नहीं आता और किसान कम लागत में भी अच्छी आमदनी कर सकते हैं. जूट से रस्सी, बोरे, चटाई, थैले, कालीन और सजावटी सामान जैसे सैकड़ों चीजें बनाई जाती हैं. यही वजह है कि बाजार में इसकी खेती की हमेशा डिमांड बनी रहती है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 10 Sep, 2025 | 12:53 PM

अगर आप किसान हैं और खेती से ज्यादा मुनाफा कमाने का सपना देख रहे हैं, तो जूट की खेती आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. जूट को ‘सुनहरा रेशा’ कहा जाता है, क्योंकि इससे बने उत्पादों की मांग हमेशा बनी रहती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ज्यादा खर्चा नहीं आता और किसान कम लागत में भी अच्छी आमदनी कर सकते हैं. जूट से रस्सी, बोरे, चटाई, थैले, कालीन और सजावटी सामान जैसे सैकड़ों चीजें बनाई जाती हैं. यही वजह है कि बाजार में इसकी खेती की हमेशा डिमांड बनी रहती है.

मिट्टी और जलवायु

जूट की खेती के लिए दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे ज्यादा उपयुक्त मानी जाती है. मिट्टी का pH स्तर 5.0 से 7.0 के बीच होना चाहिए. यह फसल गर्म और नमी वाली जलवायु में बहुत तेजी से बढ़ती है. मानसून के समय जूट बोना सबसे सही रहता है, क्योंकि इस दौरान प्राकृतिक नमी बनी रहती है और किसानों को सिंचाई पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता. जिन इलाकों में नमी रहती है, वहां बिना सिंचाई के भी जूट की अच्छी पैदावार हो जाती है.

खेती की विधि

जूट की बुवाई आमतौर पर मार्च से मई के बीच की जाती है. बीजों को 3 से 4 सेंटीमीटर की गहराई में बोया जाता है. बेहतर विकास के लिए कतारों के बीच 20-25 सेमी और पौधों के बीच 5-7 सेमी की दूरी रखना जरूरी है. एक हेक्टेयर खेत में लगभग 5-7 किलो बीज पर्याप्त होता है.

जहां बारिश ज्यादा होती है, वहां अतिरिक्त सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन सूखे क्षेत्रों में एक-दो बार सिंचाई करनी पड़ सकती है. जूट की फसल 120 से 150 दिनों में तैयार हो जाती है. जैसे ही पौधों में फूल आने लगें, कटाई कर लेनी चाहिए. सही समय पर कटाई करने से 25 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन मिलता है, जिससे किसानों को अच्छी कमाई होती है.

प्रमुख किस्में

जूट की दो मुख्य किस्में हैं

कोरा जूट (Tossa Jute): यह ज्यादा उगाई जाती है और इसका रेशा मजबूत होता है.

देशी जूट (White Jute): यह स्थानीय जरूरतों के लिए उगाया जाता है और छोटे पैमाने पर उपयोगी होता है.

दोनों ही किस्में किसानों को अच्छा मुनाफा देती हैं और बाजार में इनकी मांग हमेशा बनी रहती है.

मांग और उपयोग

आज के समय में जूट की मांग और भी बढ़ गई है क्योंकि यह पर्यावरण के अनुकूल है और प्लास्टिक का एक बेहतरीन विकल्प बन चुका है. जूट से बने बैग, बोरे, रस्सियां, ग्रीन बैग, कालीन और फर्नीचर सजाने वाली चीजें बाजार में खूब बिकती हैं. कागज उद्योग में भी इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है. घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजार में भी जूट उत्पादों की भारी मांग है, जिससे किसानों को निर्यात से भी लाभ हो सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Sep, 2025 | 12:52 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Up Agriculture Department Alert For Farmers For Fire Safety To Protect Wheat Crop

गेहूं की कटाई से पहले सावधान! ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ी फसल बन सकती है खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chief Minister A Revanth Reddy Will Release The First Installment Rythu Bharosa Nidhi Scheme On 22 March

22वीं किस्त के बाद किसानों को एक और तोहफा, 22 मार्च को खातों में पहुंचेंगे 3590 करोड़ रुपये.. हो गया ऐलान

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव

Mustard Seed Prices Fall Below Msp In Haryana Farmers Suffer Losses Of Up To Rs 700 Per Quintal

MSP से कम हुआ सरसों का रेट, किसानों को 700 रुपये क्विंटल तक नुकसान.. कब शुरू होगी खरीदी

Animal Husbandry Tips How To Increase Milk Production Cow Buffalo Deworming Albendazole Benefits

Animal Husbandry: गाय-भैंस दे रही है कम दूध? कहीं आपकी ये एक गलती तो नहीं कर रही नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

Do Animals Reduce Their Milk Production Due Fear Loud Noise Firecrackers A Veterinarian Explains Key Reason

क्यों पटाखों की तेज आवाज से डरकर दूध देना कम कर देते हैं पशु? पशु चिकित्सक ने बताई बड़ी वजह