लौकी की इस किस्म से होगी एक लाख तक कमाई, किसान सस्ते में खरीदें बीज

लौकी की खेती से किसानों को काफी फायदा होता है. एक एकड़ जमीन पर लौकी की खेती से किसानों कम से कम 80 हजार से 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि किसान लौकी की सही किस्मों का चुनाव करें.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 15 May, 2025 | 02:39 PM

लौकी (Bottle Gourd) की खेती गर्मी और बारिश दोनों ही मौसमों में की जाती है. बाजार में लौकी की मांग हर समय बनी रहती है. इसके चलते देश में लौकी की खेती बड़े पैमाने पर होती है. लौकी की खेती से किसानों को भी काफी फायदा होता है. एक एकड़ जमीन पर लौकी की खेती से किसानों कम से कम 80 हजार से 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि किसान लौकी की सही किस्मों का चुनाव करें. लौकी की ऐसी ही एक हाइब्रिड किस्म है लौकी पीएच-3 (PH-3). सरकार भी किसानों के इसके बीज सस्तें दामों में उपलब्ध करा रही हैं. जानिए कहां से सस्ते में खरीद सकते हैं लौकी की इस किस्म के बीज

सस्ते में खरीदें लौकी पीएच-3 के बीज

किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन बीज उपलब्ध कराता है जिसका दाम खुले बाजार के दाम से कम होता है. बता दें कि लौकी की इस किस्म के बीज का 50 ग्राम का पैकेट 155 रुपये का है. जबकि राष्ट्रीय बीज निगम इस पैकेट को ऑनलाइन केवल 133 रुपये में उपलब्ध करा रही है. किसान चाहें तो https://www.mystore.in/ पर जाकर इसे ऑनलाइन मंगवा भी सकते हैं. लौकी पीएच-3 के बीजों के 50 ग्राम के 2 पैकेट खरीदने पर एनएससी (NSC) 19 मई 2025 तक ऑफर भी दे रहा है. ऑफर के तहत 50 ग्राम के 2 पैकेट खरीदने पर एक किसानों को एक कॉफी मग भी दिया जाएगा.

Bottle Gourd Farming

Offer on purchase of Bottle Gourd PH-3 Variety seeds

लौकी की इस किस्म की खासियत

लौकी पीएच-3 की खासियत है कि यह सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद विटामिन सी, बी, के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी फायदे पहुंचाते हैं. लौकी पीएच-3 की प्रति हेक्टेयर फसल से औसतन 30 से 35 टन पैदावार होती है. इसकी खेती के लिए प्रति हेक्टेयर करीब 3 से 4 किलो बीज की जरूरत होती है. बता दें कि यह बुवाई के करीब 55 से 75 दिनों में लौकी की ये किस्म कटाई के लिए तैयार हो जाती है.

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में होती है खेती

लौकी पीएच-3 की खेती भारत के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर की जाती है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश मुख्य रूप से शामिल हैं. इसकी खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे बेस्ट मानी जाती है और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए उसमें गोबर की खाद, जैविक खाद या केमिकल खाद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 May, 2025 | 02:38 PM

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Egg Production Are Chickens Laying Fewer Eggs Increase Production And Profits With These Easy Methods

Egg Production: मुर्गियां दे रही हैं कम अंडे? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं उत्पादन और मुनाफा

Tamil Nadu Government Gives Gifts Fishermen And Elderly People Ahead Of Holi Kalaignar Womens Urimai Scheme

होली से पहले तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों और बुजुर्गों को दिया तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये

Natural Farming Benefits Farmers Low Cost High Profit Sustainable Agriculture Prakritik Kheti Me Fayda

किसानों के लिए गेम चेंजर! प्राकृतिक खेती से कम खर्च में ज्यादा आय कैसे आएगी? यहां जानें पूरा फॉर्मूला

What Bharat Pashudhan Portal Digital Records Make It Easier Livestock Farmers Earn Money And Access Benefits

Bharat Pashudhan पोर्टल क्या है? डिजिटल रिकॉर्ड से पशुपालकों की कमाई और योजनाओं का लाभ होगा आसान

Holi Gulal Made From Cow Dung Ash And Rose Petals Using Beetroot Spinach And Jamun Leaves In Uttar Pradesh

गाय के गोबर की राख और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया गुलाल, चुकंदर, पालक, जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल 

Wheat Procurement Start 10 March In Rajasthan Farmers Get Bonus Of Rs 150 Per Quintal

10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, किसानों को 150 रुपये क्विंटल मिलेगा बोनस.. मंडियों में तैयारियां शुरू