येलो मोजेक कीट को पनपने नहीं देती ये मूंग किस्म, कम लागत में ज्यादा उपज

मूंग की खेती करने वाले किसानों के लिए इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट नई किस्म लेकर आया है, जो कम लागत में ज्यादा उपज देती है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 16 May, 2025 | 05:45 PM

देशभर के किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ ऐसी फसलों को ओर रूख कर रहे हैं, जो न केवल कम समय में तैयार हो जाएं, बल्कि जिसकी उपज से अधिक लाभ मिल सके और मिट्टी की सेहत को बेहतर बनाए रख सकें. ऐसे में मूंग की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा बनती जा रही है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI), पूसा के कृषि वैज्ञानिकों ने मूंग की नई किस्म पूसा 1641 को विकसित की है.

55 से 60 दिनों में तैयार

मूंग की पूसा 1641 एक उन्नत किस्म है जिसे खास तौर पर गर्मी के मौसम में खेती के लिए तैयार किया गया है. ये किस्म सिर्फ 62 से 64 दिनों में तैयार हो जाती है, यानी किसान रबी की फसल के कटाई के बाद खाली इसे उगाकर दो महीने में अच्छी आमदनी कमा सकते हैं. यह किस्म आईसीएआर के तहत आईएआरआई के माध्यम से 2021 तैयार किया गया है. इस किस्म की खेती हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के किसान बड़े पैमाने पर अपना रहे हैं.

येलो मोजेक वायरस से बचाव में सक्षम

इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मूंग की सबसे बड़ी बीमारी मूंग येलो मोजेक वायरस (MYMV) से बचाव में सक्षम है. जिससे किसानों को कीटनाशकों पर खर्च कम करना पड़ता है और फसल भी सुरक्षित रहती है. कम लागत और अच्छी पैदावार की कारण यह किस्म किसानों को एक हेक्टेयर में लाखों रुपये की कमाई देने में सक्षम है.

समय-समय पर मिट्टी की जांच जरूरी

इसके साथ ही फसलों की अच्छी के लिए समय- समय पर मिट्टी की जांच करवाना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी और अधिकता का पता चलता है. कई बार मिट्टी में जिंक की कमी हो जाती है, जिसे मिट्टी जांच के नतीजों के आधार पर ठीक किया जा सकता है. वहीं गर्मी के मौसम में मूंग की फसल को कीटों से खतरा ज्यादा होता है. ऐसे में हर 20-25 दिन पर फसल की निगरानी करनी चाहिए और अगर जरूरत हो तो कीटनाशकों का सीमित उपयोग करें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 May, 2025 | 05:45 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान