धान की चमक और उपज बढ़ाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल, वैज्ञानिकों ने खतरनाक बताया

अनावश्यक रूप से पेस्टिसाइड का छिड़काव किया जाता है, जिससे निर्यात के समय फसल के सैंपल फेल हो जाते हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 7 Aug, 2025 | 04:26 PM

खरीफ सीजन में इस बार धान की बंपर बुवाई की गई है. हरियाणा, पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में किसानों खूब धान की रोपाई की है. बिहार, ओडिशा समेत कुछ राज्यों में अभी भी रोपाई चल रही है. इसके चलते इस बार धान का रकबा भी 10 फीसदी से अधिक बढ़ गया है. वहीं, अनुमान है कि उपज बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ देगी. लेकिन, गलत प्रैक्टिस के चलते धान को सेहत के लिए खतरनाक बनाया जा रहा है. कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि किसान धान के पौधे और बाली की चमक बढ़ाने और उपज ज्यादा हासिल करने के लालच में अनजाने में गलत दवाओं और केमिकल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. वैज्ञानिक ने इसे खतरनाक बताया है.

हरियाणा के सोनीपत जिले में कृषि विभाग और एपीडा की ओर से किसानों को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने किसानों को बताया कि अत्यधिक कीटनाशक व रासायनिक खादों के दुष्परिणाम अत्यंत घातक होते हैं. किसानों को सही मात्रा में इस्तेमाल की जानकारी दी गई. कृषि विभाग के कार्यक्रम में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों, कीटनाशक विशेषज्ञों सहित जिले भर से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया.

चमक बढ़ाने के लिए जरूरत से ज्यादा डाल रहे यूरिया

कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि किसान अक्सर फसल की चमक और उत्पादन बढ़ाने की चाह में पेस्टिसाइड्स और यूरिया का जरूरत से ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं, जिससे न केवल भूमि की उर्वरता प्रभावित होती है बल्कि स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि बासमती चावल उत्पादन के लिए सुरक्षित कीटनाशक उपयोग, अच्छी कृषि पद्धति व प्रकृति खेती व भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाना जरूरी है.

paddy Scientist

निर्यात के समय फेल हो जाते हैं सैंपल

डॉ. शर्मा ने बताया कि धान की फसल पकने के बाद भी चमक लाने के लिए किसानों के जरिए अनावश्यक रूप से पेस्टिसाइड का छिड़काव किया जाता है, जिससे निर्यात के समय फसल के सैंपल फेल हो जाते हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. बासमती समेत कई अन्य किस्मों का चावल अमेरिकी, खाड़ी देशों समेत कई देशों में निर्यात किया जाता है. लेकिन, गलत दवाइयों के इस्तेमाल से किसानों को नुकसान हो रहा है.

तय मात्रा में कीटनाशकों का इस्तेमाल करें

कृषि उप निदेशक ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि वैज्ञानिकों द्वारा निर्धारित मात्रा में कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए, तो भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है. किसानों को बताया गया कि जैविक खाद और प्राकृतिक कीटनाशकों के उपयोग से उत्पादन में कमी नहीं आती बल्कि भूमि की सेहत बेहतर बनी रहती है.  उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें सही जानकारी प्राप्त होती है कि कब, कितना और किस प्रकार का खाद व कीटनाशक प्रयोग करना चाहिए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी