राजस्थान की नंदीशाला में अचानक पशु की मौत से हड़कंप, 65 मवेशियों पर गंभीर खतरा.. शिफ्टिंग में जुटा प्रशासन

राजस्थान की एक नंदीशाला में खराब हालात के चलते एक बीमार पशु की मौत हो गई और 65 पशु अब भी शिफ्टिंग का इंतजार कर रहे हैं. गंदगी, गीला चारा और देखभाल की कमी से हालात बिगड़े हैं. वहीं राज्य में पशुओं में फैल रही बीमारियों ने चिंता और बढ़ा दी है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 22 Mar, 2026 | 12:15 PM

Cattle Shelter: राजस्थान से पशुओं की देखभाल को लेकर एक चिंताजनक मामला सामने आया है. श्रीगंगानगर के मिर्जेवाला रोड स्थित नगर परिषद की नंदीशाला की हालत बेहद खराब पाई गई है. यहां एक बीमार पशु की मौत हो गई, जबकि कई पशु अभी भी खराब हालात में रहने को मजबूर हैं. इस घटना ने न सिर्फ लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूरे राज्य में फैल रही पशु बीमारियों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.

नंदीशाला में लापरवाही, बीमार पशु ने तोड़ा दम

मिर्जेवाला रोड की नंदीशाला में हालात इतने खराब हैं कि एक बीमार पशु  ने वहीं दम तोड़ दिया, लेकिन उसे समय पर हटाया भी नहीं जा सका. गौरक्षक दल ने इस पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि बरसात के पानी से पूरे परिसर में गीलापन और गंदगी फैल गई है, जिससे पशु बीमार हो रहे हैं.

पशुओं को दिया जाने वाला चारा भी गीला मिला और हरे चारे का कोई स्टॉक नहीं था. इससे साफ है कि पशुओं की सही देखभाल  नहीं हो रही थी. इस मामले में नंदीशाला प्रभारी और नगर परिषद के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अरविंद ने मीडिया को बताया कि पशु का इलाज कराने के लिए पशुपालन विभाग के मुकेश कुमार को बुलाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका.

65 पशु शिफ्टिंग के इंतजार में, काम एक हफ्ते से बंद

नंदीशाला में करीब 65 पशु ऐसे हैं, जिन्हें दूसरी गौशालाओं  में भेजा जाना था, लेकिन यह काम पिछले एक सप्ताह से रुका हुआ है. इसकी वजह नगर परिषद के अस्थायी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बताई जा रही है. कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं, जिससे शिफ्टिंग का काम पूरी तरह ठप पड़ गया है. इस देरी का सीधा असर पशुओं की सेहत पर पड़ रहा है, क्योंकि खराब माहौल में रहने से उनके बीमार होने का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन का कहना है कि जैसे ही कर्मचारी वापस आएंगे, शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा.

नंदीशाला पर लगा ताला, अब बनेगी श्वानशाला

स्थिति बिगड़ने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने नंदीशाला को बंद कर दिया है. अब इसे श्वानशाला में बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए पिंजरे लगाने और पूरी संरचना बदलने का काम किया जा रहा है. प्रभारी के अनुसार, तूड़ी का इंतजाम किया गया था, लेकिन उसे बाड़े में डाल दिया गया, जहां बरसात का पानी आने से वह गीली हो गई. यह लापरवाही पशुओं की खराब हालत  का एक बड़ा कारण मानी जा रही है.

राजस्थान में बढ़ रहा बीमारी का खतरा, सरकार अलर्ट

राजस्थान में इन दिनों पशुओं में खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है. हाल की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार कई जगहों पर गाय, भेड़ और बकरियों की मौत के मामले सामने आए हैं. बालोतरा (सिवाना) में सैकड़ों भेड़ों की मौत हुई, जबकि रायसिंहनगर में 100 से ज्यादा गायों की जान गई.

खासकर खुरपका–मुंहपका (FMD) जैसी बीमारी तेजी से फैलती है और कुछ ही दिनों में पशु की जान ले सकती है. इस खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने मुफ्त टीकाकरण अभियान का 7वां चरण शुरू किया है, जिसमें 2 करोड़ से ज्यादा पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है. जोराराम कुमावत ने कहा कि पशुपालक इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने पशुओं को सुरक्षित रखें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!