CM का बड़ा ऐलान…अब सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा कृषि पंप कनेक्शन! किसानों की किस्मत बदलेगी ये योजना

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को राहत देने के लिए सस्ती बिजली और सोलर सिंचाई की सुविधा दे रही है. अब किसान सिर्फ 5 रुपये में कृषि पंप कनेक्शन और 90 फीसदी सब्सिडी पर सोलर पंप पा सकते हैं. इस योजना से खेती की लागत घटेगी, दिन में सिंचाई आसान होगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे.

नोएडा | Updated On: 25 Apr, 2026 | 11:23 AM

Solar Pump: कभी खेतों में सिंचाई के लिए किसानों को बिजली की चिंता करनी पड़ती थी-कभी बिजली नहीं आती थी, कभी बिल ज्यादा आता था और कभी रात में खेतों तक जाना पड़ता था. लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक ऐसी बड़ी राहत दी है, जिससे खेती आसान और सस्ती होने की उम्मीद बढ़ गई है. राज्य सरकार ने किसान कल्याण वर्ष के तहत ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे किसान बेहद कम खर्च में बिजली और सोलर पंप की सुविधा पा रहे हैं. सिर्फ 5 रुपये में कृषि पंप कनेक्शन और 90 फीसदी तक सब्सिडी वाले सोलर पंप इस योजना की सबसे बड़ी खासियत हैं. इसका सीधा फायदा लाखों किसानों को मिलने वाला है.

सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा कृषि पंप कनेक्शन

मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण किसानों  के लिए बड़ी घोषणा की है. अब 5 हॉर्स पावर (HP) तक का स्थायी कृषि पंप कनेक्शन सिर्फ 5 रुपये में दिया जा रहा है. पहले यह कनेक्शन लेने में किसानों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया बेहद आसान और सस्ती हो गई है. इस योजना का उद्देश्य है कि हर किसान के खेत तक बिजली आसानी से पहुंचे और सिंचाई में कोई रुकावट न आए. इससे छोटे और मध्यम किसान भी बिना आर्थिक बोझ के अपने खेतों की सिंचाई कर पाएंगे.

90 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगा सोलर सिंचाई पंप

सरकार कृषक मित्र योजना और PM-KUSUM योजना  के तहत किसानों को सोलर पंप दे रही है. इस योजना में किसानों को 90 फीसदी तक सब्सिडी मिल रही है. यानी किसान को सिर्फ 10 फीसदी खर्च करना होगा और बाकी सरकार देगी. एक सोलर पंप की कीमत लगभग 2 लाख रुपये तक हो सकती है, लेकिन किसानों को इसका बहुत छोटा हिस्सा ही देना होगा. इसमें 50 फीसदी केंद्र सरकार और 40 फीसदी राज्य सरकार की मदद शामिल है. इस योजना से किसान सौर ऊर्जा से सिंचाई कर सकेंगे और बिजली पर निर्भरता कम होगी.

दिन में सिंचाई, बिजली बिल से राहत और आत्मनिर्भरता

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब किसानों को रात में खेतों में पानी  देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सोलर पंप से दिन में ही सिंचाई की जा सकेगी. इससे किसानों की सुरक्षा भी बढ़ेगी और समय की बचत होगी. इसके अलावा बिजली बिल का बोझ भी खत्म हो जाएगा. किसान अब ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनेंगे और खेती की लागत कम होगी. इससे उनकी आय बढ़ने की संभावना भी है. सरकार का कहना है कि आने वाले समय में अधिकतर कृषि कार्य सौर ऊर्जा पर आधारित होंगे, जिससे पर्यावरण को भी फायदा होगा.

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान है. सबसे पहले किसान को पीएम कुसुम योजना या संबंधित बिजली वितरण कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां नया पंजीकरण करना होगा.

इसके बाद किसानों को निम्न दस्तावेज देने होंगे-

आवेदन के समय लगभग 5000 रुपये टोकन मनी जमा करनी होती है. इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है और योग्य किसानों को योजना का लाभ दिया जाता है.

Published: 25 Apr, 2026 | 11:19 AM

Topics: