Madhya Pradesh Dhan Mahotsav: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित धान महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों और श्रमिक परिवारों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं. कार्यक्रम में उन्होंने रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत कोदो-कुटकी उगाने वाले हजारों 3,941 किसानों के बैंक खातों में करीब 2.83 करोड़ रुपये की बोनस राशि भेजी. इसके साथ ही श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई और करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी प्रदेश को मिली.
3,941 किसानों को मिला बोनस
धान महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के खातों में करीब 2.83 करोड़ रुपये (282.99 लाख रुपये) की बोनस राशि सीधे ट्रांसफर की. सरकार का कहना है कि, इस योजना का उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज यानी श्री अन्न की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है. इससे किसानों की आय बढ़ेगी और पोषण से भरपूर फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा.
धान महोत्सव 🌾
और पढ़ेंमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिवनी में आयोजित धान महोत्सव में सहभागिता कर रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के खाते में ₹282.99 लाख की बोनस राशि का अंतरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने… pic.twitter.com/RhZTIPX4cb
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 1, 2026
श्री अन्न की खेती को मिलेगा बढ़ावा
कोदो और कुटकी जैसे मोटे अनाज आज देश-विदेश में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ये फसलें कम पानी में तैयार हो जाती हैं और बदलते मौसम में भी अच्छी पैदावार देती हैं. सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक किसान इन फसलों की खेती करें, इसलिए बोनस जैसी योजनाओं के जरिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभदायक बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है.
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के तहत 16,754 श्रमिक परिवारों को 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भी उनके खातों में ट्रांसफर की. यह सहायता उन परिवारों को दी गई है, जिन्हें विभिन्न परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग की जरूरत थी.
494 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
धान महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि प्रदेश के विकास को गति देने के लिए करीब 494.16 करोड़ रुपये की लागत वाले 629 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया. इन परियोजनाओं में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई कार्य शामिल हैं. सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.
किसानों को क्या होगा फायदा?
रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली बोनस राशि से किसानों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा. इससे कोदो-कुटकी जैसी मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ कम लागत और बेहतर मुनाफे वाली फसलों की ओर भी आकर्षित होंगे. साथ ही सरकार की यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, पोषण सुरक्षा मजबूत करने और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग में भी मददगार साबित होगी.