499 एकड़ जमीन अधिग्रहण मामले में सरकार का यूटर्न, बिदादी टाउनशिप पर डिप्टी सीएम के बयान से नया मोड़

कर्नाटक के पूर्व सीएम एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि वह बिदादी के पास GBIT प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के संघर्ष में उनका समर्थन कर रहे हैं. इस बीच कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने किसानों से कहा है कि उनकी सहमति के बिना जमीन नहीं ली जाएगी.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 26 Jun, 2026 | 05:40 PM

ग्रेटर बेंगलुरू के तहत बिदादी के टाउनशिप प्रोजेक्ट के लिए 9 गांवों की 7 हजार एकड़ भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने नरमी दिखाई है. उप मुख्यमंत्री परमेश्वर ने कहा कि ग्रेटर बेंगलुरू (GBIT) प्रोजेक्ट के लिए किसानों की जबरदस्ती बेदखली नहीं होगी, किसानों की सहमति से जमीन ली जाएगी. वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ किसान दो दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं और वे उनसे मिलने जा रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से किसानों की जमीन अधिग्रहण की जिद छोड़ने की अपील की है.

9 गांवों की 7 हजार एकड़ जमीन टाउनशिप में जा रही

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों में ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप (जीबीआईटी) परियोजना शामिल है. इसे भारत की पहली एआई आधारित एकीकृत टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है. परियोजना के लिए क्षेत्र के 9 गांवों में लगभग 7,481 एकड़ भूमि की जरूरत है. इस जमीन के लिए अधिग्रहण की शुरूआत की जा रही है. लेकिन, किसान उपजाऊ जमीन, कम मुआवजा और जबरदस्ती उनकी भूमि हथियाने का आरोप सरकार पर लगा रहे हैं. किसान संगठन कर्नाटक राज्य रैयत संघ के नेतृत्व में किसानों और ग्रामीण 22 जून से प्रदर्शन कर रहे हैं.

किसानों के अनुरोध पर उनका समर्थन दिया- कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व सीएम और JD(S) नेता केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि वह बेंगलुरु दक्षिण जिले में बिदादी के पास प्रस्तावित GBIT प्रोजेक्ट और उसके लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के संघर्ष में उनका समर्थन कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह 27 जून शनिवार को बिदादी के पास बैरामंगला जा रहे हैं ताकि किसानों से मिल सकें और उनकी शिकायतें सुन सकें. उन्होंने मुख्यमंत्री को भी इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत में शामिल होने का न्योता दिया. कुमारस्वामी ने कहा कि कल रात से 15-20 लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और कह रहे हैं.

डिप्टी सीएम ने कहा किसानों की बेदखली नहीं होगी

प्रोजेक्ट के सियासी रंग लेने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों का भरोसा जीतेगी और बेंगलुरु दक्षिण जिले में बिदादी के पास प्रस्तावित GBIT प्रोजेक्ट के लिए उनकी सहमति से ही जमीन लेगी. उन्होंने साफ किया कि टाउनशिप बनाने के लिए किसानों को जबरदस्ती बेदखल करने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद बिना किसी विवाद या उलझन के ‘ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप’ (GBIT) को विकसित करना है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़