न्यूक्लियर साइंटिस्ट बनना चाहते थे डॉ. कुरियन, जिनकी वजह से हर घर तक पहुंच पाया दूध

डॉ. कुरियन का सपना न्यूक्लियर फिजिक्स और मेटालर्जी के क्षेत्र में वैज्ञानिक बनने का था. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटे और सरकारी क्रीमरी में छह महीने की नौकरी मिली. यह नियुक्ति उनके लिए सिर्फ औपचारिकता थी, लेकिन यहीं से उनकी जिंदगी का असली मोड़ शुरू हुआ.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 26 Nov, 2025 | 03:07 PM

भारत की आजादी की लड़ाई में जहां नमक और नील जैसे प्रतीक चर्चित हुए, वहीं दूध ने भी एक नई क्रांति की नींव रखी. यह कहानी है अमूल की, जिसने न सिर्फ भारत को आत्मनिर्भर बनाया बल्कि दुनिया को यह संदेश भी दिया कि किसान और विज्ञान मिलकर असंभव को संभव कर सकते हैं. इसके सूत्रधार बने डॉ. वर्गीज कुरियन, जो अमेरिका में न्यूक्लियर साइंटिस्ट बनना चाहते थे लेकिन किस्मत ने उन्हें भारत का “दूध वाला हीरो” बना दिया.

न्यूक्लियर फिजिक्स से डेयरी तक का सफर

डॉ. कुरियन का सपना न्यूक्लियर फिजिक्स और मेटालर्जी के क्षेत्र में वैज्ञानिक बनने का था. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटे और सरकारी क्रीमरी में छह महीने की नौकरी मिली. यह नियुक्ति उनके लिए सिर्फ औपचारिकता थी, लेकिन यहीं से उनकी जिंदगी का असली मोड़ शुरू हुआ. किसानों की परेशानी, दूध में बिचौलियों का खेल और ब्रिटिश कंपनी पोलसन की मनमानी देखकर उनका दिल किसानों के लिए धड़कने लगा.

किसानों के विरोध से शुरू हुई अमूल की यात्रा

1946 में गुजरात के कैरा जिले के किसानों ने पोलसन डेयरी के खिलाफ आवाज उठाई. किसानों का कहना था कि उन्हें उनके दूध का उचित दाम नहीं मिलता. सरदार वल्लभ भाई पटेल और त्रिभुवन काका की अगुवाई में “कैरा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड” (KDCMPUL) की स्थापना हुई. यही आगे चलकर अमूल बना. जब डॉ. कुरियन इस आंदोलन से जुड़े तो उन्होंने अपने ज्ञान और दृष्टि से इसे नई दिशा दी.

श्वेत क्रांति का सूत्रपात

डॉ. कुरियन ने डेयरी उत्पादन को वैज्ञानिक तकनीक और आधुनिक प्रबंधन से जोड़ दिया. उन्होंने किसानों को समझाया कि अगर वे संगठित होकर काम करें तो न सिर्फ ब्रिटिश कंपनियों की पकड़ ढीली होगी, बल्कि दूध से ही समृद्धि की नई राह खुलेगी. यही से भारत में “श्वेत क्रांति” की शुरुआत हुई. लाल बहादुर शास्त्री की राष्ट्रीय डेयरी नीति ने इस अभियान को और मजबूत किया और देखते ही देखते भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया.

दो गांव से लाखों किसानों तक

1950 में जब डॉ. कुरियन ने इस आंदोलन की बागडोर संभाली, तब अमूल से केवल दो गांव जुड़े थे और रोजाना 247 लीटर दूध ही इकट्ठा होता था. लेकिन उनके मार्गदर्शन में यह कारवां बढ़ता गया और आज अमूल 28 राज्यों के 222 जिलों में फैल चुका है. अमूल से करीब 1 करोड़ से ज्यादा किसान जुड़े हुए हैं और इसका टर्नओवर 80 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

किसानों की ताकत का प्रतीक

आज भारत सालाना करीब 190 मिलियन टन से ज्यादा दूध का उत्पादन करता है और प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 400 ग्राम से अधिक है. यह उपलब्धि सिर्फ इसलिए संभव हुई क्योंकि डॉ. कुरियन ने किसानों को विश्वास दिलाया कि वे किसी के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि विज्ञान, प्रबंधन और संगठन अगर साथ आ जाएं तो गांव भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन सकते हैं.

विरासत जो हमेशा जिंदा रहेगी

डॉ. वर्गीज कुरियन का जीवन इस बात का सबूत है कि इंसान अपनी चाहत छोड़कर भी लाखों-करोड़ों लोगों की जिंदगी बदल सकता है. न्यूक्लियर साइंटिस्ट बनने का सपना छोड़कर उन्होंने दूध से देश को शक्ति दी और आज हर गिलास दूध में उनकी मेहनत और दूरदृष्टि का स्वाद मिलता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 9 Sep, 2025 | 03:17 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम

Bihar Makhana Vikas Yojana 2026 Subsidy Up To 3 Point 5 Crore On Makhana Production Processing Unit Support Scheme

Makhana Farming: किसानों की किस्मत बदल रही मखाना की खेती, सरकार दे रही 3.5 करोड़ तक सब्सिडी

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई