Petrol Diesel Price: गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने को लेकर संसद में हंगामा, क्या पेट्रोल-डीजल भी महंगा होगा? 

अवकाश के बाद आज से दोबारा शुरू हुई संसद के पहले दिन ईरान-इजरायल युद्ध और खाड़ी देशों के हालात के साथ ही रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और कीमतों को लेकर दोनों सदन में जोरदार हंगामा हुआ. पश्चिम एशिया के हालात पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के राज्यसभा में बयान देने के दौरान विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई. 

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 9 Mar, 2026 | 03:36 PM

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का मामला लोकसभा में छाया रहा है. वहीं, स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव और ईरानी जहाज के हिंद महासागर में डुबाए जाने पर भारतीय विदेश नीति पर जोरदार हंगामा हुआ. ब्रेक के बाद आज से शुरू हुए बजट सेशन का पहला दिन हंगामे से भरा रहा. विपक्ष ने कहा कि रसोई गैस के दाम केंद्र ने क्यों बढ़ने दिए हैं. अब सरकार यह बताए कि पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे.

पश्चिम एशिया के हालात पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के बयान पर हंगामा

अवकाश के बाद आज से दोबारा शुरू हुई संसद के पहले दिन ईरान-इजरायल युद्ध और खाड़ी देशों के हालात के साथ ही रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और कीमतों को लेकर दोनों सदन में जोरदार हंगामा हुआ. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नियम 176 के तहत मैं पश्चिम एशिया में बदलते जियोपॉलिटिकल हालात को देखते हुए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए उभरती चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा की इजाज़त मांगता हूं. पश्चिम एशिया के हालात पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के राज्यसभा में बयान देने के दौरान विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई.

संसद में सरकार से पूछा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे या नहीं

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर कहा कि सवाल 66000 भारतीय का नहीं है, आपने गैस की कीमत क्यों बढ़ाई, आप आश्वासन देंगे कि पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ेगे. 1 करोड़ भारतीयवासी की सुरक्षा की गारंटी लेंगे, क्या कार्य योजना है उन्हें निकालने की उससे सदन को विश्वास में लेंगे. शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के लोकसभा में दिए बयान पर कहा कि जहां विपक्ष सवाल जवाब नहीं कर सकता वो विदेश नीति खोखली है. आज अगर आप संसद में आकर बयान देते हैं तो आपको विपक्ष के सवालों का जवाब भी देना चाहिए. आप कोई भी सवाल नहीं ले रहे हैं इसलिए हमने वॉकआउट किया.ृ

रसोई सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हुआ

तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत शनिवार 7 मार्च से बढ़ा दी गई है. देशभर में 14.2 kg वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ा दी गई है. इसी तरह 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत भी 115 रुपये बढ़ा दी गई है, जिसका असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कमर्शियल प्रतिष्ठानों जैसे बिजनेस पर पड़ेगा. कीमतों में बढ़ोत्तरी का कांग्रेस ने विरोध किया है और कई संसद के साथ ही विधानसभाओं में भी विरोध-प्रदर्शन किया गया है.

पेट्रोल-डीजल महंगा होने को लेकर चिंता बढ़ी

ईरान ने इजरायल और अमेरिकी हमलों के चलते व्यापारिक समुद्री मार्ग होरमुज को बंद कर दिया है. मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बीच ग्लोबल ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. लेकिन, हालिया सरकारी समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. वहीं भारत अपने एनर्जी स्टॉक को मजबूत करने और एनर्जी सोर्स को डायवर्सीफाई करने की वजह से बेहतर स्थिति में है. हाल ही में हुई रिव्यू मीटिंग में यह साफ हुआ है कि देश का तेल और LPG भंडार अब काफी सुरक्षित है. इसलिए ग्लोबल क्राइसिस के बावजूद फिलहाल आपकी जेब पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई का बोझ नहीं पड़ेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़