कई सभ्यताएं खत्म हो गईं.. पर भारत की संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि द हेग को दुनिया में 'शांति और न्याय के शहर' के रूप में जाना जाता है, लेकिन आज यहां का माहौल देखकर यह भारत की दोस्ती का जीवंत प्रतीक बन गया है. उन्होंने कहा कि पासपोर्ट का रंग, पता और टाइम जोन बदल सकता है, लेकिन 'मां भारती' के बच्चे दुनिया में कहीं भी रहें, उनके अंदर उत्साह, ऊर्जा और जीवन को उत्सव की तरह जीने की भावना हमेशा बनी रहती है.
PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड्स के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वहां रहने वाले भारतीयों का उत्साह और प्यार देखकर उन्हें ऐसा लगा जैसे भारत में कोई त्योहार चल रहा हो. पीएम मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों के दौरे पर हैं और इस यात्रा के पहले चरण में उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा भी किया. कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि भारतीय लोगों से मिलना हमेशा खुशी देता है और कुछ समय के लिए तो उन्हें यह भी महसूस नहीं हुआ कि वे नीदरलैंड्स में हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वहां रहने वाले भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विदेश में भारतीयों की उपलब्धियों पर हर देशवासी को गर्व होता है. पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स की जनता और सरकार का 140 करोड़ भारतीयों की ओर से आभार भी जताया.
The tulip and the lotus remind us that whether roots lie in water or in the soil, with the right nourishment, they blossom. This is also the foundation of the partnership between India and the Netherlands. pic.twitter.com/o8Ghs6kT9S
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
भारत में कोई त्योहार मनाया जा रहा हो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उनकी ऊर्जा, उत्साह और जीवन को उत्सव की तरह जीने की भावना की जमकर तारीफ की. द हेग में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इतिहास में कई सभ्यताएं खत्म हो गईं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. पीएम मोदी ने द हेग को भारत-नीदरलैंड्स दोस्ती का प्रतीक बताया. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के नारों से की और कहा कि वहां का माहौल देखकर उन्हें ऐसा लगा जैसे भारत में कोई त्योहार मनाया जा रहा हो.
शांति और न्याय का शहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि द हेग को दुनिया में ‘शांति और न्याय के शहर’ के रूप में जाना जाता है, लेकिन आज यहां का माहौल देखकर यह भारत की दोस्ती का जीवंत प्रतीक बन गया है. उन्होंने कहा कि पासपोर्ट का रंग, पता और टाइम जोन बदल सकता है, लेकिन ‘मां भारती’ के बच्चे दुनिया में कहीं भी रहें, उनके अंदर उत्साह, ऊर्जा और जीवन को उत्सव की तरह जीने की भावना हमेशा बनी रहती है. पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स की अपनी पिछली लीडरशिप को भी याद किया और वहां बसे भारतीयों के साथ अपनी भावनात्मक गतिविधि का जिक्र किया.
16 मई को पीएम ने बताया खास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मई को अपने लिए बेहद खास दिन बताया. उन्होंने कहा कि इसी दिन साल 2014 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे. पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा समय दुनिया के लिए आपदाओं का दौर बन गया है और अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो इसका असर आने वाले कई दशकों तक पड़ सकता है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर हैं और शनिवार को नीदरलैंड पहुंचे.
सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स में कहा कि भारत चिप मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि देश में इस समय 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से दो प्लांट्स में उत्पादन भी शुरू हो चुका है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी फंड वाली हेल्थ इंश्योरेंस योजना चला रहा है.