Tips And Tricks: नकली-मिलावटी किशमिश तो नहीं खा रहे आप? इन 4 टेस्ट से घर पर आसानी से करें पहचान

Fake Raisin Test: किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन बाजार में नकली और मिलावटी किशमिश भी मिल रही है. आप असली किशमिश की पहचान उसके रंग, स्वाद, पानी में डुबोकर और हाथ पर रगड़कर आसानी से कर सकते हैं. सही किशमिश खाने से पाचन, हड्डियों की मजबूती, एनर्जी और कब्ज़ से राहत मिलती है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 4 Feb, 2026 | 07:25 PM

Nakli Kishmish Ki Pehchan: किशमिश पोषण से भरपूर ड्राई फ्रूट है, जो हमारी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे कई जरूरी खनिज पाए जाते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर और हार्ट की सेहत के लिए जरूरी है, मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और आयरन एनीमिया रोकने में मदद करता है. इसके अलावा, किशमिश में नेचुरल शुगर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और फ्री रेडिकल्स से बचाव करते हैं.

लेकिन बाजार में नकली किशमिश की भरमार है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. कई बार ये चमकदार और आकर्षक दिखती है, लेकिन इनके ऊपर रंग और केमिकल लगाए जाते हैं. ऐसे में खरीदारी करते समय सावधानी बेहद जरूरी है.

नकली किशमिश की पहचान कैसे करें

  1. रंग और बनावट देखें – असली किशमिश हल्की, नरम और चिपचिपी होती है, जबकि नकली किशमिश गहरे पीले रंग की और ज्यादा चमकदार दिखाई देती है.
  2. स्वाद से पहचानें – खाने पर असली किशमिश मीठी और नेचुरल स्वाद वाली होती है. अगर स्वाद केमिकल वाला या कड़वा लगे तो वह नकली है.
  3. पानी टेस्ट – एक गिलास पानी में किशमिश डालें. असली किशमिश पानी में डूब जाएगी, जबकि नकली और केमिकल वाली किशमिश पानी में तैरती रहेगी.
  4. हथेली पर रगड़कर जांचें – कुछ किशमिश दानों को हाथ में रगड़ें. अगर रंग छूट रहा हो या अजीब गंध आ रही हो, तो यह मिलावटी है और इसे खाने से बचें.

नकली किशमिश खाने से दस्त, उल्टी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए केवल भरोसेमंद दुकानों से ही किशमिश खरीदें.

किशमिश खाने के फायदे

  • पाचन सुधारें – किशमिश में फाइबर अधिक होता है, जो कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं में मदद करता है.
  • प्राकृतिक जुलाब – इसमें सोर्बिटोल और डिहाइड्रोफेनिलिसैटिन जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो कब्ज से राहत दिलाते हैं.
  • हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद – किशमिश कैल्शियम का अच्छा सोर्स है.
  • तुरंत ऊर्जा – इसमें प्राकृतिक शुगर होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है.
  • एंटीऑक्सीडेंट्स – किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और कैंसर, हार्ट रोग और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं.

किशमिश को अपने आहार में शामिल करना सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन असली और नकली की पहचान करना बेहद जरूरी है. सही किशमिश का सेवन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह शरीर को एनर्जी, पोषण और रोगों से सुरक्षा भी देता है.

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Feb, 2026 | 07:25 PM

केला जल्दी काला क्यों पड़ जाता है?