48 घंटों के लिए अलर्ट जारी, कई राज्यों में आंधी के साथ हो सकती है जोरदार बारिश.. किसान बरतें सावधानी

IMD ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सक्रिय है. उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत प्रभावित रहेंगे. मौसम विशेषज्ञ एसएन पांडेय ने किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह दी है, जबकि कुछ दक्षिणी इलाकों में उमस बनी रहेगी.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 22 Mar, 2026 | 07:38 AM

Weather Update: देश के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. पूर्वी, मध्य, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बेमौसम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. वहीं, मौसम विशेषज्ञ एसएन पांडेय ने किसान इंडिया से कहा है कि अगर बारिश की संभावना बन रही है, तो किसान अपनी फसल की कटाई और सिंचाई रोक दें. साथ ही कटी हुई फसल को सुरक्षित जगह स्टोर करें. इससे अधिक नुकसान होने से बचा जा सकता है.

मौसम विशेषज्ञ एसएन पांडेय ने कहा कि पिछले 24-48 घंटे से उत्तर और दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश  का मुख्य कारण एक असाधारण लंबी 1000 किलोमीटर लंबी लाइनर रेन बैंड है. यह रेन बैंड एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण बना, जो अफगानिस्तान से शुरू होकर पाकिस्तान और भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों तक फैला. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मार्च महीने में इतनी लंबी रेन बैंड और इतनी तेज बारिश असामान्य है. कई जगहों पर गरज, बिजली और ओले गिरने का भी खतरा बना हुआ है.

इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी

IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है. उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में येलो अलर्ट जारी  किया गया है. पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के साथ बर्फबारी भी जारी रहने की संभावना है. विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी- फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर थे, लेकिन मार्च में यह असामान्य रूप से मजबूत हैं, जिसके कारण पूरे उत्तर भारत और कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है.

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना

IMD के अनुसार, यह स्थिति सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के कारण बनी है. साथ ही, 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मौसम में और बदलाव और यातायात में दिक्कतें हो सकती हैं. उत्तर-पश्चिम भारत में 24 से 27 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 22 मार्च को बारिश होने के आसार हैं.

23 और 24 मार्च को बारिश होने की संभावना

पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक मौसम बदलने वाला है और बारिश का नया दौर देखने को मिलेगा. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 27 मार्च के बीच बारिश हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 24 मार्च को बारिश के आसार हैं. पूर्वी भारत में सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 से 25 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 23 और 24 मार्च को बारिश होने की संभावना है. वहीं केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा.

22 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा

दिल्ली में 22 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. 23 मार्च के आसपास हल्की बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना  है. इसके बाद 24, 25 और 26 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. 22 मार्च तक पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ और बलिया जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. यह मौसम जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है, वहीं किसानों के लिए चिंता बढ़ा रहा है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का खतरा है.

 

 

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Mar, 2026 | 07:28 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़