धांड के FCI साइलो का निरीक्षण एवं अनाज भंडारण व सप्लाई चेन की समीक्षा भी करेंगे श्री शिवराज सिंह- श्री प्रल्हाद जोशीमुफ्त राशन वितरण के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समीक्षा के बाद पंजाब में इस योजना को नए सिरे से लागू करने का निर्णय गया है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और केंद्रीय खाद्य और वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी चंडीगढ़ पहुंचे हैं. केंद्रीय मंत्री ने पंजाब और हरियाणा के लोगों को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दीं और कहा कि हर सुविधा बिना किसी बाधा के सीधे आम आदमी तक पहुंचे. इसी दिशा में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आज एक नए स्वरूप में लागू की जा रही है.
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना नए स्वरूप में लागू
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 14 अगस्त को सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे हैं. उन्होंने टैगोर थिएटर में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी CBDC आधारित DBT व्यवस्था का शुभारंभ किया.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हर सुविधा बिना किसी बाधा के सीधे आम आदमी तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. इसी दिशा में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आज एक नए स्वरूप में लागू की जा रही है.
राशन वितरण में पारदर्शिता और टाइमिंग पर जोर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि CBDC आधारित DBT व्यवस्था का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अनाज और अन्य लाभों से जुड़े भुगतान को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध बनाना है. डिजिटल करेंसी आधारित व्यवस्था के जरिए लाभार्थियों तक सरकारी सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया में तकनीकी पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.
अजीजपुर में किसानों से सीधा संवाद
चंडीगढ़ कार्यक्रम के बाद केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान और प्रह्लाद जोशी दोपहर 2 बजे अजीजपुर गांव में किसानों से सीधा संवाद करेंगे. इस दौरान किसानों से खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों, सरकारी योजनाओं और उनके जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को लेकर सीधे फीडबैक लिया जाएगा. केंद्र सरकार का उद्देश्य किसानों से मिले फीडबैक के आधार पर नीतियों और योजनाओं को अधिक व्यावहारिक एवं किसान-केंद्रित बनाना है.
हर राज्य में किसानों से संवाद पर जोर
शिवराज सिंह चौहान अपने विभिन्न राज्यों के दौरों के दौरान किसानों से सीधे संवाद करते रहे हैं. इस दौरान किसानों की स्थानीय जरूरतों, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाती है. अजीजपुर में होने वाले संवाद को भी इसी क्रम का हिस्सा माना जा रहा है. इस दौरान अल नीनो के असर और सूखा स्थितियों के साथ ही सिंचाई व्यवस्था और उत्पादन पर चर्चा होगी.
हरियाणा के कैथल में FCI साइलो का निरीक्षण
दोपहर 4:30 बजे केंद्रीय मंत्री हरियाणा के कैथल जिले के धांड स्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के साइलो का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान खाद्यान्न भंडारण क्षमता, अनाज की गुणवत्ता बनाए रखने की व्यवस्था और आधुनिक साइलो प्रणाली की समीक्षा की जाएगी। दोनों मंत्री खाद्यान्न की सप्लाई चेन की स्थिति का भी जायजा लेंगे.
वैज्ञानिक भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस
FCI साइलो के निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न के आधुनिक और वैज्ञानिक भंडारण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा होगी. इसके साथ ही राज्यों में खाद्यान्न की आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज वितरण को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उपायों की समीक्षा की जाएगी दौरे के दौरान भंडारण क्षमता और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर भी जोर रहेगा.