तेजस्वी से लेकर खेसारी तक… बिहार चुनाव की 7 हॉट सीटें, जहां साख, बाहुबल और स्टारडम सब दांव पर!

Bihar Vidhan Sabha Chuna 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण अब पूरे उफान पर है. कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि इज्जत, साख और भविष्य का सवाल बन चुका है. राघोपुर में तेजस्वी यादव की हैट्रिक दांव पर है, तो अलीनगर में मैथिली ठाकुर सियासत की पहली पारी खेलने उतरी हैं. वहीं छपरा में खेसारी लाल यादव का स्टारडम वोटों में बदलेगा या नहीं यही सबसे बड़ा सवाल है. ऐसे में आइए जानते हैं उन हॉट सीटों के बारे में जहां इस बार बिहार की सियासत का असली ड्रामा चल रहा है.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 6 Nov, 2025 | 11:16 AM
1 / 7Tejashwi Yadav: आरजेडी के गढ़ राघोपुर में तेजस्वी यादव लगातार तीसरी बार मैदान में हैं. दो बार सतीश कुमार को हराने के बाद इस बार एनडीए के सतीश यादव और जन सुराज के चंचल कुमार उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. यहां मुकाबला सिर्फ वोटों का नहीं, बल्कि यादव परिवार की परंपरागत पकड़ बनाए रखने का भी है.

Tejashwi Yadav: आरजेडी के गढ़ राघोपुर में तेजस्वी यादव लगातार तीसरी बार मैदान में हैं. दो बार सतीश कुमार को हराने के बाद इस बार एनडीए के सतीश यादव और जन सुराज के चंचल कुमार उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. यहां मुकाबला सिर्फ वोटों का नहीं, बल्कि यादव परिवार की परंपरागत पकड़ बनाए रखने का भी है.

2 / 7Maithili Thakur: लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. आरजेडी के विनोद मिश्रा से उनका सीधा मुकाबला है. मिथिला की बेटी के रूप में उनकी लोकप्रियता बीजेपी के लिए एक बड़ी उम्मीद बनी हुई है. उनकी यह पारी सोशल मीडिया से राजनीति तक की दिलचस्प यात्रा मानी जा रही है.

Maithili Thakur: लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. आरजेडी के विनोद मिश्रा से उनका सीधा मुकाबला है. मिथिला की बेटी के रूप में उनकी लोकप्रियता बीजेपी के लिए एक बड़ी उम्मीद बनी हुई है. उनकी यह पारी सोशल मीडिया से राजनीति तक की दिलचस्प यात्रा मानी जा रही है.

3 / 7Mokama Vidhan Sabaha Seat: मोकामा सीट पर हमेशा से बाहुबलियों का दबदबा रहा है. इस बार जेडीयू के अनंत सिंह और आरजेडी की वीणा देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) आमने-सामने हैं. हाल ही में जन सुराज कार्यकर्ता की हत्या से माहौल और गरम हो गया है, जिससे यह सीट राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शामिल हो गई है.

Mokama Vidhan Sabaha Seat: मोकामा सीट पर हमेशा से बाहुबलियों का दबदबा रहा है. इस बार जेडीयू के अनंत सिंह और आरजेडी की वीणा देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) आमने-सामने हैं. हाल ही में जन सुराज कार्यकर्ता की हत्या से माहौल और गरम हो गया है, जिससे यह सीट राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शामिल हो गई है.

4 / 7Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब सियासी मंच पर हैं. आरजेडी उम्मीदवार के रूप में वे छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने बीजेपी की छोटी कुमारी और निर्दलीय राखी गुप्ता हैं. इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है और खेसारी की लोकप्रियता बनाम राजनीतिक अनुभव का दिलचस्प टकराव देखने को मिलेगा.

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब सियासी मंच पर हैं. आरजेडी उम्मीदवार के रूप में वे छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने बीजेपी की छोटी कुमारी और निर्दलीय राखी गुप्ता हैं. इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है और खेसारी की लोकप्रियता बनाम राजनीतिक अनुभव का दिलचस्प टकराव देखने को मिलेगा.

5 / 7बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में विजय सिन्हा काफी वोटों से आगे.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में विजय सिन्हा काफी वोटों से आगे.

6 / 7Samrat Choudhary: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए तारापुर सीट उनकी साख की परीक्षा है. आरजेडी के अरुण कुमार साह के साथ जन सुराज और जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवारों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है. यह सीट एनडीए और विपक्ष दोनों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है.

Samrat Choudhary: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए तारापुर सीट उनकी साख की परीक्षा है. आरजेडी के अरुण कुमार साह के साथ जन सुराज और जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवारों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है. यह सीट एनडीए और विपक्ष दोनों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है.

7 / 7Bihar Hot Seats: गोपालगंज जिले की भोरे सीट इस बार पूरे बिहार की नजरों में है. जन सुराज की प्रीति किन्नर यहां से मैदान में हैं और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार तथा भाकपा-माले के धनंजय को सीधी चुनौती दे रही हैं. यह सीट सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की कहानी भी बन सकती है.

Bihar Hot Seats: गोपालगंज जिले की भोरे सीट इस बार पूरे बिहार की नजरों में है. जन सुराज की प्रीति किन्नर यहां से मैदान में हैं और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार तथा भाकपा-माले के धनंजय को सीधी चुनौती दे रही हैं. यह सीट सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की कहानी भी बन सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Nov, 2025 | 11:11 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Government To Provide Rs 46500 Per Hectare For Organic Farming Under Cooperative Model

जैविक खेती करने वाले किसानों को 46,500 रुपये प्रति हेक्टेयर देगी सरकार, अमित शाह ने बताया प्लान

Residue Free Cumin Cultivation In Rajasthan Farmers Income Increased Fetching 25 Percent Higher Prices Than The Market

राजस्थान में रेजिड्यू फ्री जीरे की खेती से किसानों की बढ़ी कमाई, बाजार से मिल रहा 25 फीसदी ज्यादा भाव

Tamil Nadu Government Proposed To Launch A Price Support Scheme For Tomatoes And Onions To Provide Major Relief To Farmers

टमाटर-प्याज किसानों को बड़ी सौगात! कीमत गिरने पर मिलेगी सरकारी मदद.. शुरू होगी नई योजना

Sugar Price Hike Preparations Underway To Increase Sugar Supply Proposal To Advance Crushing By 15 Days

त्योहारी सीजन से पहले चीनी सप्लाई बढ़ाने की तैयारी, 15 दिन पहले पेराई का प्रस्ताव.. उद्योग ने मांगी बड़ी राहत

Tamil Nadu Agricultural University Released Price Estimates For Brinjal

बैंगन बोने से पहले जान लें भाव! तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय ने जारी किया 37-38 रुपये किलो का प्राइस अनुमान

Weather Update Rain Alert Till August 11 Uttarakhand Announces School Closure

11 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम का तांडव.. उत्तराखंड में स्कूल बंद का ऐलान