पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी.. सरकार दे रही 50 हजार तक नकद इनाम, ऐसे करें आवेदन

पशुपालकों के लिए सरकार ने खास योजना शुरू की है, जिसमें 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा. चयन पंचायत से राज्य स्तर तक होगा. पशुपालक अपने काम, पशुधन और नवाचार के आधार पर आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 28 Mar, 2026 | 04:34 PM

Animal Husbandry Scheme: अगर आप पशुपालन करते हैं और अपने काम में मेहनत और नए तरीके अपनाते हैं, तो अब आपके लिए खुशखबरी है. राजस्थान सरकार ने ऐसी योजना शुरू की है, जिसमें मेहनती पशुपालकों को न सिर्फ पहचान मिलेगी, बल्कि नकद इनाम भी दिया जाएगा. खास बात यह है कि इस योजना में गांव से लेकर राज्य स्तर तक चयन होगा और अच्छा काम करने वालों को सम्मान के साथ पैसे भी मिलेंगे.

पशुपालकों के लिए बड़ा मौका, मिलेंगे नकद इनाम

राजस्थान सरकार ने पशुपालकों को प्रोत्साहित  करने के लिए पशुपालक सम्मान योजना शुरू की है. इस योजना के तहत राज्य के मेहनती और प्रगतिशील पशुपालकों से आवेदन मांगे गए हैं. इस योजना में कोई भी पशुपालक हिस्सा ले सकता है, बशर्ते वह अपने काम में अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो. सरकार का मकसद है कि जो लोग पशुपालन में मेहनत और नए तरीके अपना रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ाया जाए और दूसरों के लिए प्रेरणा बनाया जाए.

पंचायत से राज्य स्तर तक होगा चयन

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें चयन कई स्तरों पर होगा. सबसे पहले पंचायत स्तर पर चयन किया जाएगा, फिर जिला और अंत में राज्य स्तर पर विजेताओं का चयन  होगा. पंचायत स्तर पर चुने गए पशुपालक को 10 हजार रुपये का इनाम मिलेगा. जिला स्तर पर दो श्रेष्ठ पशुपालकों को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. वहीं राज्य स्तर पर चुने गए दो सबसे बेहतर पशुपालकों को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा. इस तरह यह योजना छोटे से लेकर बड़े स्तर तक हर पशुपालक को मौका देती है.

अंक प्रणाली से होगा चयन, नवाचार को मिलेगा फायदा

पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, इस योजना में चयन अंक प्रणाली के आधार पर किया जाएगा. कुल 100 अंक तय किए गए हैं. पशुओं की संख्या  और नस्ल के लिए अंक मिलेंगे. इसके अलावा साइलेज तकनीक और हाइड्रोपोनिक्स से चारा उगाने पर भी अंक दिए जाएंगे. टीकाकरण और पशुओं की देखभाल को भी महत्व दिया गया है. सबसे ज्यादा ध्यान नवाचार पर दिया जाएगा. जो पशुपालक नए तरीके अपनाते हैं, उन्हें ज्यादा अंक मिलेंगे. अगर किसी को पहले भी पुरस्कार मिला है, तो उसे अतिरिक्त फायदा मिलेगा.

आवेदन आसान, 31 मार्च तक करें पूरा प्रोसेस

इस योजना में आवेदन करना भी आसान है. पशुपालकों को एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें अपने पशुधन और काम की जानकारी देनी होगी. इसके साथ कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, बैंक पासबुक, फोटो और पशुओं के साथ तस्वीर जमा करनी होगी. आवेदन ऑफलाइन नजदीकी पशु चिकित्सालय या विभागीय कार्यालय में जमा किया जा सकता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की गई है. इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है. यह योजना पशुपालकों के लिए एक सुनहरा मौका है. इससे न सिर्फ उनकी मेहनत को पहचान मिलेगी, बल्कि अच्छी कमाई का भी रास्ता खुलेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़