मखाना किसानों के लिए राहुल गांधी की हुंकार! बिचौलियों का राज होगा खत्म, अब होगी किसानों की कमाई
Bihar Elections: राहुल गांधी इन दिनों अपनी वोट चोरी यात्रा को लेकर लगातार चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने एक अहम मुद्दे पर आवाज उठाई जो कि, मखाना किसानों से जुड़ा है.

बिहार पूरे विश्व का लगभग 90% मखाना पैदा करता है. यह सिर्फ एक फसल नहीं बल्कि बिहार की पहचान और किसानों की मेहनत का प्रतीक है. लेकिन दुख की बात है कि इस उद्योग की रीढ़ बनने वाले किसान और मजदूर, जिन्हें आज भी उनका हक नहीं मिलता.

चुनाव से पहले बिहार के दौरे पर चल रहे राहुल गांधी ने इन किसानों के हक की बात कही है. उन्होंने कहा असल मेहनत इन किसानों और मजदूरों की है, लेकिन जब मुनाफे की बात आती है तो उनका हिस्सा 1% से भी कम है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा आज बड़े शहरों में यही मखाना 1000 से 2000 रुपए किलो तक बिकता है. लेकिन जिन किसानों ने इसे पैदा किया, जिन्हें असल मेहनत का फल मिलना चाहिए, उन्हें सिर्फ नाममात्र की कमाई होती है. यह एक तरह का शोषण है जो अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस उद्योग में काम करने वाले ज्यादातर किसान और मजदूर अतिपिछड़े, दलित और बहुजन समाज से आते हैं. इन 99% मेहनतकशों की पूरी ताकत, पूरी मेहनत, पूरी ज़िंदगी इसी काम में चली जाती है. लेकिन असली फायदा सिर्फ 1% को मिलता है.

राहुल गांधी पंजाब पहुंचे हैं. (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने आखिर में कहा, ‘मैं साफ कहना चाहता हूं वोट का अधिकार और हुनर का हक, यह दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं और इन दोनों को हम खोने नहीं देंगे. मैं किसानों के साथ खड़ा हूं और तब तक खड़ा रहूंगा जब तक उन्हें उनकी मेहनत का असली हक नहीं मिल जाता.’
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp