तालाब की ये 1 गलती कर सकती है पूरा बिजनेस बर्बाद, मछली पालन शुरू करने से पहले जरूर जानें ये बातें

Fish Farming Tips: अगर आप कम लागत में अच्छा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो मछली पालन आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुनाफे की असली शुरुआत तालाब की सही तैयारी से होती है? अगर तालाब ठीक से तैयार नहीं हुआ, तो मछलियों में बीमारी, धीमी ग्रोथ और नुकसान तय है. बिहार डेयरी एवं मत्स्य पालन विभाग के अनुसार मछली पालन शुरू करने से पहले तालाब की सही सफाई, देखभाल और वैज्ञानिक तरीके अपनाना बेहद जरूरी है, यही आपकी सफलता की असली कुंजी है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 27 Apr, 2026 | 10:44 PM
1 / 6मछली पालन शुरू करने से पहले तालाब का पानी निकालकर नीचे जमी गंदगी, कचरा और हानिकारक तत्वों की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है, ताकि मछलियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके.

मछली पालन शुरू करने से पहले तालाब का पानी निकालकर नीचे जमी गंदगी, कचरा और हानिकारक तत्वों की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है, ताकि मछलियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके.

2 / 6पानी निकालने के बाद तालाब को कुछ दिनों तक सूखा छोड़ दें. इससे बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

पानी निकालने के बाद तालाब को कुछ दिनों तक सूखा छोड़ दें. इससे बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

3 / 6सूखने के बाद तालाब की जुताई करने से मिट्टी की पलटवार होती है, जिससे जमीन की उर्वरता बढ़ती है और मछलियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होता है.

सूखने के बाद तालाब की जुताई करने से मिट्टी की पलटवार होती है, जिससे जमीन की उर्वरता बढ़ती है और मछलियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होता है.

4 / 6तालाब में पानी भरते समय गोबर या कंपोस्ट खाद डालना जरूरी है, जिससे प्लैंकटन बनता है जो मछलियों का प्राकृतिक भोजन होता है. साथ ही चूना डालने से पानी का pH संतुलित रहता है.

तालाब में पानी भरते समय गोबर या कंपोस्ट खाद डालना जरूरी है, जिससे प्लैंकटन बनता है जो मछलियों का प्राकृतिक भोजन होता है. साथ ही चूना डालने से पानी का pH संतुलित रहता है.

5 / 6बेहतर उत्पादन के लिए तालाब का क्षेत्रफल कम से कम डेढ़ बीघा और गहराई 5–6 फीट होनी चाहिए. इससे मछलियों को पर्याप्त जगह मिलती है और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है.

बेहतर उत्पादन के लिए तालाब का क्षेत्रफल कम से कम डेढ़ बीघा और गहराई 5–6 फीट होनी चाहिए. इससे मछलियों को पर्याप्त जगह मिलती है और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है.

6 / 6गर्मियों में मछलियों को सुबह और शाम के समय ही चारा देना चाहिए, क्योंकि दिन में अधिक गर्मी के कारण वे नीचे चली जाती हैं. सही समय पर चारा देने से उनकी वृद्धि तेजी से होती है.

गर्मियों में मछलियों को सुबह और शाम के समय ही चारा देना चाहिए, क्योंकि दिन में अधिक गर्मी के कारण वे नीचे चली जाती हैं. सही समय पर चारा देने से उनकी वृद्धि तेजी से होती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 27 Apr, 2026 | 10:44 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी कितने रुपये तय किया है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
पुंगनूर नस्ल
विजेताओं के नाम
सुभाष चंद्र गुप्ता- किसनपुर, अमेठी, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़