बाहर से लाल, अंदर से फीका.. हर बार खा रहे हैं धोखा? इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से चुनें सबसे मीठा तरबूज!

Meethe Tarbuj Ki Pehchan: गर्मी में ठंडा-ठंडा, मीठा तरबूज खाने का मजा ही कुछ और होता है लेकिन असली खेल शुरू होता है खरीदते वक्त. बाहर से लाल-लाल और ताजा दिखने वाला तरबूज अक्सर काटने पर फीका निकल जाता है और पूरा मूड खराब कर देता है. अगर आप भी हर बार मीठा निकलेगा या नहीं? वाली टेंशन में रहते हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए. कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स से आप बिना काटे ही 5 सेकंड में पहचान सकते हैं कि तरबूज सच में मीठा है या सिर्फ दिखावा कर रहा है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 22 Apr, 2026 | 06:39 PM
1 / 6तरबूज खरीदते समय उसे हल्के हाथ से थपथपाना एक पुराना लेकिन असरदार तरीका है. अगर थपथपाने पर अंदर से खाली और गूंजदार आवाज सुनाई दे, तो यह संकेत है कि तरबूज पूरी तरह पका और रसदार है. वहीं अगर आवाज भारी या दबाव वाली लगे, तो समझ लें कि तरबूज अभी कच्चा है या उसमें मिठास कम हो सकती है.

तरबूज खरीदते समय उसे हल्के हाथ से थपथपाना एक पुराना लेकिन असरदार तरीका है. अगर थपथपाने पर अंदर से खाली और गूंजदार आवाज सुनाई दे, तो यह संकेत है कि तरबूज पूरी तरह पका और रसदार है. वहीं अगर आवाज भारी या दबाव वाली लगे, तो समझ लें कि तरबूज अभी कच्चा है या उसमें मिठास कम हो सकती है.

2 / 6जब आप एक ही आकार के दो तरबूज उठाते हैं, तो जो तरबूज ज्यादा भारी महसूस हो, वही बेहतर होता है. ज्यादा वजन इस बात का संकेत है कि उसमें पानी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा है, जिससे उसका स्वाद मीठा और जूसी होगा.

जब आप एक ही आकार के दो तरबूज उठाते हैं, तो जो तरबूज ज्यादा भारी महसूस हो, वही बेहतर होता है. ज्यादा वजन इस बात का संकेत है कि उसमें पानी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा है, जिससे उसका स्वाद मीठा और जूसी होगा.

3 / 6तरबूज के नीचे का पीला हिस्सा बहुत कुछ बताता है. यह वह जगह होती है जहां तरबूज जमीन पर पड़ा-पड़ा पकता है. अगर यह धब्बा गहरा पीला या क्रीम रंग का है, तो इसका मतलब है कि तरबूज अच्छे से पका है और मीठा होगा. लेकिन अगर यह हल्का पीला या सफेद है, तो तरबूज अधपका हो सकता है.

तरबूज के नीचे का पीला हिस्सा बहुत कुछ बताता है. यह वह जगह होती है जहां तरबूज जमीन पर पड़ा-पड़ा पकता है. अगर यह धब्बा गहरा पीला या क्रीम रंग का है, तो इसका मतलब है कि तरबूज अच्छे से पका है और मीठा होगा. लेकिन अगर यह हल्का पीला या सफेद है, तो तरबूज अधपका हो सकता है.

4 / 6तरबूज का डंठल उसकी पकने की स्थिति को साफ बताता है. अगर डंठल सूखा, सिकुड़ा हुआ और भूरे रंग का है, तो यह पके होने का संकेत है. वहीं हरा और ताजा डंठल बताता है कि फल को समय से पहले तोड़ा गया है, जिससे वह अंदर से फीका निकल सकता है.

तरबूज का डंठल उसकी पकने की स्थिति को साफ बताता है. अगर डंठल सूखा, सिकुड़ा हुआ और भूरे रंग का है, तो यह पके होने का संकेत है. वहीं हरा और ताजा डंठल बताता है कि फल को समय से पहले तोड़ा गया है, जिससे वह अंदर से फीका निकल सकता है.

5 / 6बहुत ज्यादा चमकदार और चिकना छिलका देखने में आकर्षक लग सकता है, लेकिन अक्सर ऐसे तरबूज कच्चे होते हैं. हल्की डल (मैट) फिनिश वाला छिलका यह दर्शाता है कि तरबूज प्राकृतिक रूप से पका है और उसमें मिठास ज्यादा होगी.

बहुत ज्यादा चमकदार और चिकना छिलका देखने में आकर्षक लग सकता है, लेकिन अक्सर ऐसे तरबूज कच्चे होते हैं. हल्की डल (मैट) फिनिश वाला छिलका यह दर्शाता है कि तरबूज प्राकृतिक रूप से पका है और उसमें मिठास ज्यादा होगी.

6 / 6तरबूज का आकार जितना गोल, संतुलित और एकसमान होगा, उसके अंदर का गूदा भी उतना ही बेहतर होगा. बहुत ज्यादा टेढ़े-मेढ़े या असमान आकार वाले तरबूज अंदर से सही तरीके से विकसित नहीं हो पाते, जिससे स्वाद प्रभावित हो सकता है.

तरबूज का आकार जितना गोल, संतुलित और एकसमान होगा, उसके अंदर का गूदा भी उतना ही बेहतर होगा. बहुत ज्यादा टेढ़े-मेढ़े या असमान आकार वाले तरबूज अंदर से सही तरीके से विकसित नहीं हो पाते, जिससे स्वाद प्रभावित हो सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Apr, 2026 | 06:39 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़