गेहूं स्टोरेज में एक छोटी सी गलती कर सकती है पूरी उपज बर्बाद! घुन-फफूंद से बचाने के लिए करें ये उपाय!

Wheat Storage Tips: गेहूं की फसल कटने के बाद किसान अक्सर सोचते हैं कि मेहनत खत्म हो गई, लेकिन असली चुनौती तो यहीं से शुरू होती है. अगर स्टोरेज यानी भंडारण सही तरीके से न किया जाए, तो महीनों की मेहनत कुछ ही समय में खराब हो सकती है. कीड़े, घुन और नमी मिलकर पूरे अनाज को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए गेहूं को सुरक्षित रखने के सही तरीके जानना हर किसान के लिए बहुत जरूरी है, ताकि फसल की गुणवत्ता बनी रहे और साल भर अच्छा मुनाफा मिल सके.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 2 May, 2026 | 08:15 PM
1 / 6गेहूं को स्टोर करने से पहले उसमें नमी 8 से 10 फीसदी के बीच होनी चाहिए. इससे ज्यादा नमी होने पर घुन, कीड़े और फफूंद लगने का खतरा बढ़ जाता है और अनाज की गुणवत्ता खराब हो जाती है.

गेहूं को स्टोर करने से पहले उसमें नमी 8 से 10 फीसदी के बीच होनी चाहिए. इससे ज्यादा नमी होने पर घुन, कीड़े और फफूंद लगने का खतरा बढ़ जाता है और अनाज की गुणवत्ता खराब हो जाती है.

2 / 6कटाई और थ्रेशिंग के बाद गेहूं को अच्छी तरह धूप में सुखाना चाहिए. जब दाना दांत से काटने पर साफ टूटे, तभी उसे स्टोरेज के लिए तैयार माना जाता है.

कटाई और थ्रेशिंग के बाद गेहूं को अच्छी तरह धूप में सुखाना चाहिए. जब दाना दांत से काटने पर साफ टूटे, तभी उसे स्टोरेज के लिए तैयार माना जाता है.

3 / 6भंडारण से पहले गोदाम या कोठरी को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. पुराना अनाज और कचरा हटाकर दीवारों की दरारें बंद करनी चाहिए, ताकि कीड़े और नमी अंदर न पहुंच सकें.

भंडारण से पहले गोदाम या कोठरी को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. पुराना अनाज और कचरा हटाकर दीवारों की दरारें बंद करनी चाहिए, ताकि कीड़े और नमी अंदर न पहुंच सकें.

4 / 6पुरानी जूट की बोरियों को इस्तेमाल से पहले धूप में अच्छी तरह सुखाना चाहिए ताकि कीटों के अंडे खत्म हो जाएं. अगर टंकी या कंटेनर इस्तेमाल हो तो वह पूरी तरह एयरटाइट होना चाहिए.

पुरानी जूट की बोरियों को इस्तेमाल से पहले धूप में अच्छी तरह सुखाना चाहिए ताकि कीटों के अंडे खत्म हो जाएं. अगर टंकी या कंटेनर इस्तेमाल हो तो वह पूरी तरह एयरटाइट होना चाहिए.

5 / 6स्टोरेज के दौरान नीम की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे अनाज में कीट नहीं लगते और यह सुरक्षित रहता है.

स्टोरेज के दौरान नीम की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे अनाज में कीट नहीं लगते और यह सुरक्षित रहता है.

6 / 6हर 15–20 दिन में स्टोरेज की जांच करनी चाहिए. अगर अनाज गर्म लगे या बदबू आए तो उसे तुरंत धूप में सुखाकर सुरक्षित किया जा सकता है, जिससे नुकसान से बचाव होता है.

हर 15–20 दिन में स्टोरेज की जांच करनी चाहिए. अगर अनाज गर्म लगे या बदबू आए तो उसे तुरंत धूप में सुखाकर सुरक्षित किया जा सकता है, जिससे नुकसान से बचाव होता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 May, 2026 | 08:15 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी कितने रुपये तय किया है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
पुंगनूर नस्ल
विजेताओं के नाम
सुभाष चंद्र गुप्ता- किसनपुर, अमेठी, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़