12 लाख नए किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त, यूपी में 2 लाख लाभार्थी बढ़े

PM Kisan Samman Nidhi beneficiary Rises : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त में भारी संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है. बार 12 लाख किसानों को फिर से योजना में जोड़ा गया है. सबसे ज्यादा नए किसान यूपी में जोड़े गए हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 17 Jun, 2026 | 02:50 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करने का ऐलान किया जा चुका है. इस बार 12 लाख किसानों का नाम फिर से योजना में जोड़ा गया है. लाभार्थियों के वेरीफिकेशन के दौरान नए किसान भी जोड़े गए हैं और इन किसानों के खाते में 23वीं किस्त का पैसा आएगा. सबसे ज्यादा 2 लाख नए किसान उत्तर प्रदेश में योजना से जुड़े हैं. वहीं, महिला किसानों की संख्या में भी इजाफा देखा गया है. किसानों को बेनेफिशियरी लिस्ट अपना नाम जरूर चेक करने की सलाह दी गई है.

बंगाल के हुगली से पीएम जारी करेंगे 23वीं किस्त

आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली के तारकेश्वर से 20 जून को लाभार्थी किसानों को 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. पिछली बार पीएम किसान की 22वीं किस्त का पैसा असम से ट्रांसफर किया गया था. उससे पहले 21वीं किस्त की राशि तमिलनाडु से पीएम मोदी ने किसानों के बैंक खातों में भेजी थी.

12 लाख नए किसानों को जोड़ा गया, खाते में आएगा पैसा

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के लाभार्थियों की सूची में 12 लाख नए पात्र किसानों को जोड़ा गया है. इस बार 23वीं किस्त के लिए देश के 9 करोड़ 44 लाख किसानों को पैसा भेजा जाएगा. जबकि, पिछली बार 22वीं किस्त में 9 करोड़ 32 लाख किसानों को योजना का लाभ मिला था. वहीं, उससे पहले 21वीं किस्त का लाभ 9 करोड़ 6 लाख किसानों के खाते में पैसा भेजा गया था.

2 लाख महिला लाभार्थियों की संख्या बढ़ी

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का पैसा 2.17 करोड़ से ज्यादा महिला किसानों के खाते में भी पहुंचेगा. वहीं, इस बार करीब 3 लाख लाभार्थी महिला किसानों की संख्या बढ़ी है. 21वीं किस्त जारी होने पर 2.15 करोड़ महिला लाभार्थी थीं. गौरततलब है कि पीएम किसान योजना में महिलाओं की भागीदारी 25 फीसदी से अधिक है.

pm-kisan-samman-nidhi

यूपी में 2 लाख लाभार्थी बढ़े, राज्यवार आंकड़े देखिए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में बढ़ी है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों की संख्या 23वीं किस्त के लिए 2 लाख बढ़कर 2.18 करोड़ हो गई है. इसी तरह महाराष्ट्र में लाभार्थियों की संख्या 22 हजार बढ़कर 90.95 लाख हो गई है. वहीं, मध्य प्रदेश के 82 लाख किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है. जबकि, बिहार के 73 लाख, राजस्थान के 66 लाख, पश्चिम बंगाल के 44 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा.

पीएम किसान के लाभार्थियों की संख्या क्यों बढ़ी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या बीती किस्त की तुलना में 12 लाख बढ़ी है. जबकि, 21वीं किस्त की तुलना में यह संख्या 38 लाख बढ़ी है. किसानों की संख्या में बढ़ोत्तरी की वजह फार्मर आईडी को योजना से लिंक करना माना जा रहा है. क्योंकि केंद्र सरकार ने बिना फार्मर आईडी के योजना का लाभ नहीं मिलने की सूचना देते हुए इसे आवश्यक किया है. कैंप लगाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई है और उसे पीएम किसान सम्मान निधि से जोड़ दिया गया है. ऐसे में पिछली कुछ किस्तों में अलग-अलग वजहों से छूटे किसानों को भी फिर से योजना में जोड़ दिया गया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Jun, 2026 | 02:47 PM

लेटेस्ट न्यूज़