PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानिए कब आएंगे 2000 रुपये..किन किसानों को मिलेगा लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है. अक्टूबर में किस्त आने की संभावना है. e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग और भूमि सत्यापन समय रहते पूरा करना जरूरी है.
PM Kisan 24th Installment: क्या पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है? आखिर किसानों के खातों में 2,000 रुपये कब आएंगे और किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा? 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब करोड़ों किसानों के मन में यही सवाल है. सरकार ने अभी तक अगली किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड के आधार पर अक्टूबर 2026 में इसके जारी होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं 24वीं किस्त कब आ सकती है और इसका लाभ पाने के लिए किसानों को कौन-कौन से जरूरी काम समय रहते पूरे करने होंगे.
चार महीने के अंतराल के बाद आ सकती है 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी. ऐसे में योजना के तय पैटर्न के अनुसार अगली यानी 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि सरकार इसे नवरात्रि या दशहरा जैसे त्योहारों के आसपास जारी कर सकती है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
इन शर्तों को पूरा करने पर ही मिलेगा किस्त का लाभ
पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो सरकार द्वारा तय पात्रता मानकों को पूरा करते हैं. किसान के नाम पर कृषि भूमि दर्ज होना जरूरी है. इसके अलावा आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है. e-KYC की प्रक्रिया पूरी करना भी आवश्यक है. सरकार लगातार फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजना से बाहर कर रही है. ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक आधार सत्यापन, बैंक लिंकिंग या भूमि का वेरिफिकेशन नहीं कराया है, वे अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं.
- Animal Care Tips: गलघोंटू, लंगड़ी बुखार और खुरपका-मुंहपका से रहें सतर्क, पशु चिकित्सक ने दी जरूरी सलाह
- MP कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, CM मोहन यादव के पास अब पशुपालन विभाग, डेयरी सेक्टर पर फोकस
- खेती होगी आसान.. झारखंड सरकार 90 फीसदी अनुदान पर दे रही बैलों का जोड़ा, ऐसे करें आवेदन
- पशुओं की हड्डी जोड़ने वाला चमत्कारी ग्लू! अब बिना सर्जरी के जुड़ेंगी फ्रैक्चर हड्डियां, IVRI का कमाल
ऑनलाइन ऐसे करें अपनी जानकारी अपडेट
यदि किसान अपनी जानकारी में किसी प्रकार की गलती सुधारना चाहते हैं तो उन्हें पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Farmer Corner सेक्शन में अपना स्टेटस चेक करना होगा. प्रोफाइल विकल्प में जाकर व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते और अन्य विवरण देखे जा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर इन्हें अपडेट भी किया जा सकता है. सही जानकारी दर्ज होने से किस्त मिलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती.
किस्त नहीं आए तो यहां से लें मदद
यदि 24वीं किस्त जारी होने के बाद भी किसी किसान के खाते में 2,000 रुपये नहीं पहुंचते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. किसान पीएम किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप पर उपलब्ध eMitra चैटबॉट के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC पूरी कराई जा सकती है. किसान योजना के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर भी अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं. सरकार का उद्देश्य पात्र किसानों तक योजना का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है, इसलिए सभी जरूरी औपचारिकताएं समय रहते पूरी करना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.