PM Kisan: 24वीं किस्त से पहले बड़ा अलर्ट, ये 3 जरूरी काम नहीं किए तो खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना है. इससे पहले किसानों को e-KYC, आधार-बैंक खाते की लिंकिंग और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन जरूर पूरा कर लेना चाहिए, वरना 2,000 रुपये की किस्त अटक सकती है.

नोएडा | Updated On: 19 Jul, 2026 | 04:32 PM

PM Kisan 24th Installment Update: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना का लाभ उठा रहे हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों के खाते में हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में भेजी जाती है. अब तक किसानों को 23 किस्तों का लाभ मिल चुका है और अब सभी की नजर 24वीं किस्त पर है. हालांकि, अगली किस्त आने से पहले कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करना बेहद जरूरी है. अगर इनमें कोई कमी रह गई, तो आपके खाते में आने वाले 2,000 रुपये रुक सकते हैं.

कब आ सकती है 24वीं किस्त?

PM-Kisan योजना के तहत सरकार आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी करती है. चूंकि 23वीं किस्त जून 2026 में किसानों के खातों में भेजी गई थी, इसलिए 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना है. हालांकि, किस्त जारी होने की अंतिम तारीख केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तय होगी.

इन तीन कामों के बिना नहीं मिलेगी अगली किस्त

सरकार ने साफ किया है कि केवल उन्हीं किसानों को योजना का लाभ मिलेगा, जिन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं.

e-KYC जरूर पूरा करें

योजना में फर्जी लाभार्थियों को रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए e-KYC अनिवार्य कर दी गई है. जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा कर लेना चाहिए. e-KYC अधूरी होने पर अगली किस्त अटक सकती है.

आधार और बैंक खाते की लिंकिंग

किसानों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए. साथ ही बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सुविधा भी सक्रिय होनी चाहिए, ताकि सरकार की ओर से भेजी गई राशि सीधे खाते में पहुंच सके.

भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन

योजना का लाभ लेने के लिए भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन भी जरूरी है. जिन किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन अभी बाकी है या रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है. इसलिए समय रहते अपने भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें.

घर बैठे करें फेस स्कैन से करें e-KYC

सरकार ने किसानों के लिए फेस के जरिए ई-केवाईसी (e-KYC) करने की सुविधा भी शुरू की है.

इससे भविष्य में पीएम-किसान योजना की किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

ऐसे देखें अपनी किस्त का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पिछली किस्त आई है या नहीं, या अगली किस्त के लिए आपका नाम सूची में है या नहीं, तो यह जानकारी आप घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं.

कोई परेशानी हो तो क्या करें?

अगर आपकी पिछली किस्त नहीं आई है या स्टेटस में कोई गड़बड़ी दिखाई दे रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. किसान ‘Know Your Status’ सुविधा का इस्तेमाल करके अपनी जानकारी जांच सकते हैं. इसके अलावा ‘किसान ई-मित्र’ चैटबॉट की मदद से भी पात्रता, भुगतान की स्थिति और जरूरी सुधार से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है.

अगर आपने अभी तक e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग और भूमि सत्यापन पूरा नहीं किया है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें. इससे PM-Kisan योजना की 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंच सकेगी.

Published: 19 Jul, 2026 | 05:32 PM

Topics: