PM Kisan: क्या अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त? इन किसानों को मिलेगा फायदा, ऐसे करें स्टेटस चेक

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हो चुकी है. अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है. सरकार ने अभी तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन तय चार महीने के चक्र के अनुसार किस्त अक्टूबर 2026 में आने की उम्मीद है. पात्र किसानों को 2,000 रुपये मिलेंगे.

नोएडा | Published: 8 Sep, 2026 | 05:45 PM

PM Kisan 24th Kist: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. सरकार की ओर से योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जा चुकी है. अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है. इस किस्त में पात्र किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे. हालांकि, अभी केंद्र सरकार ने 24वीं किस्त जारी करने की कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की है. योजना के तहत हर चार महीने में किसानों को एक किस्त दी जाती है. इसी तय समय के हिसाब से 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 के आसपास आने की उम्मीद है. लेकिन यह सिर्फ अनुमान है, आधिकारिक तारीख का ऐलान होने के बाद ही स्थिति साफ होगी.

किन किसानों को मिलेंगे 2,000 रुपये?

24वीं किस्त  का फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो पीएम किसान योजना के नियमों के तहत पात्र हैं और योजना में उनका पंजीकरण है. पात्र जमीन वाले किसान परिवारों को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है. हालांकि, हर किसान को इसका लाभ नहीं मिलता. योजना के नियमों के तहत कुछ सरकारी कर्मचारी, इनकम टैक्स देने वाले लोग और अन्य तय श्रेणियों में आने वाले लोग इसके लिए पात्र नहीं होते. ऐसे किसानों के खाते में अगली किस्त की रकम नहीं भेजी जाएगी.

e-KYC नहीं है तो अभी कर लें पूरा

24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी है कि वे अपनी e-KYC की स्थिति जरूर जांच लें. अगर e-KYC पूरी नहीं है तो किस्त अटक सकती है. इसके अलावा किसान यह भी देख लें कि उनके आधार और बैंक खाते की जानकारी सही है या नहीं. बैंक खाता चालू होना चाहिए और DBT के लिए सही तरीके  से जुड़ा होना जरूरी है. नाम, आधार या बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी होने पर 2,000 रुपये खाते में आने में परेशानी हो सकती है.

ऐसे चेक करें पीएम किसान की किस्त का स्टेटस

हर साल किसानों को मिलते हैं 6,000 रुपये

पीएम किसान योजना  के तहत पात्र किसान परिवारों को साल में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि तीन बराबर किस्तों में मिलती है. यानी हर चार महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं. सरकार यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है. इससे किसानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. 23वीं किस्त 20 जून को मिलने के बाद अब अगस्त से नवंबर 2026 की अवधि के लिए अगली किस्त का इंतजार किया जा रहा है.

Topics: