पीएम किसान को लेकर आया ताजा अपडेट, जानें कब जारी होगी 22वीं किस्त.. किसान करें ये काम

PM किसान योजना के तहत, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं. यानी सालाना 6,000 रुपये. यह राशि साल में तीन किस्तों में दी जाती है. अप्रैल- जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च. पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है.

नोएडा | Updated On: 6 Mar, 2026 | 06:51 PM

PM किसान योजना की 22वीं किस्त का देश के करोड़ों किसान इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए तीन किस्तों में देती है. अब तक सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों को करीब 18,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे. अब तक इस योजना के तहत किसानों को 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है.

PM किसान योजना के तहत, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं. यानी सालाना 6,000 रुपये. यह राशि साल में तीन किस्तों में दी जाती है. अप्रैल- जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च. पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है. ऐसे PM किसान योजना को सबसे पहले अंतरिम बजट 2019 में तब के वित्त मंत्री पियूष गोयल ने घोषित किया था और बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लॉन्च किया. यह अब दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर  (DBT) योजना बन गई है. कहा जा रहा है कि PM किसान योजना की 22वीं किस्त इस महीने जारी की जा सकती है, लेकिन आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं हुई है. किसान पहले अपनी पात्रता, KYC और बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर लें. अगर अब तक आवेदन  नहीं किया है, तो उन्हें आवेदन करना जरूरी है.

किसान PM-Kisan योजना की किस्त पाने के लिए इन शर्तों को पूरा करना चाहिए

PM किसान योजना e-KYC

किस्त पाने के लिए किसानों को अपनी e-KYC पूरी करना जरूरी है. योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, PM-Kisan सभी पंजीकृत किसानों  के लिए e-KYC अनिवार्य है. किसान OTP-आधारित e-KYC PM-Kisan पोर्टल पर कर सकते हैं. या पास के CSC केंद्रों पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC भी पूरी कर सकते हैं.

PM किसान: लाभार्थी स्थिति कैसे देखें

PM किसान लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें

PM किसान सम्मान निधि के लिए अप्लाई कैसे करें?

Published: 6 Mar, 2026 | 06:49 PM

Topics: