पीएम किसान योजना पर बड़ा अपडेट, इन नियमों का उल्लंघन करने वाले लाभार्थी योजना से बाहर किए गए
PM Kisan Smman Yojana: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के मूल्यांकन का काम अलग-अलग राज्यों में किया गया है. बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लाभार्थियों की पात्रता को लेकर मूल्यांकन प्रक्रिया 3 महीने से चल रही थी. बड़े पैमाने पर ऐसे लाभार्थी पाए गए हैं जो नियमों के विपरीत लाभ उठा रहे हैं.
PM Kisan Smman Nidhi 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों में से बड़ी संख्या में पात्र किसान बाहर किए गए हैं. पीएम किसान पोर्टल पर योजना के नियमों को जारी किया गया है और बताया गया है कि उन नियमों का उल्लंघन करने वाले किसान पात्रता से बाहर किए गए हैं. बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में बीते 3 माह से लाभार्थियों का मूल्यांकन और वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की गई है. इसके चलते बड़ी संख्या में अपात्र पाए गए किसानों को योजना से बाहर किया गया है. अब पीएम किसान पोर्टल पर भी नियम उल्लंघन संबंधी अपडेट जारी किए गए हैं.
देश के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. योजना के तहत केंद्र सरकार सालाना 6 हजार रुपये 3 बार में किसानों के खाते में भेजती है. सभी राज्यों के किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार है. पिछली 21वीं किस्त तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम मोदी ने 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में जारी की थी. वहीं, अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को योजना के तहत 4 लाख करोड़ से ज्यादा राशि जारी की जा चुकी है.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के मूल्यांकन का काम अलग-अलग राज्यों में किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में भी लाभार्थियों की पात्रता को लेकर मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें बड़े पैमाने पर ऐसे लाभार्थी पाए गए हैं जो नियमों के विपरीत लाभ उठा रहे हैं.
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा
2019 के बाद जमीन मालिक बने लाभ नहीं ले पाएंगे
कृषि विभाग ने कुछ संदिग्ध लाभार्थियों की पहचान की है जो पीएम किसान योजना के दिशानिर्देशों में उल्लिखित बहिष्करण मानदंडों के अंतर्गत आ सकते हैं. स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि वे किसान जिन्होंने 01-02-2019 के बाद भूमि का स्वामित्व हासिल किया है, वे पीएम किसान योजना के लिए पात्र नहीं हैं. ऐसे किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हटाए जा रहे हैं. वहीं, ऐसे किसान खुद से भी पोर्टल पर जाकर योजना का खाता सरेंडर कर सकते हैं.
ऐसे लोगों को नाम हटाए जा रहे
पीएम किसान योजना के ताजा अपडेट में कहा गया है कि ऐसे मामले जहां परिवार के एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ पा रहे हैं. जैसे पति और पत्नी दोनों या एक वयस्क सदस्य और नाबालिग सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं. ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए लाभार्थियों को सूची से हटाया जा रहा है. आधिकारिक रूप से कहा गया है कि ऐसे मामलों के लिए भौतिक सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रूप से लाभ देने पर रोक लगाई गई है.
पीएम किसान सम्मान निधि के कौन लोग पात्र नहीं
पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए पात्रता लिस्ट से जो लोग बाहर रखे गए हैं उनमें आयकरदाता, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर और अन्य जो व्यावसायिक निकायों के साथ पंजीकृत हैं. ऐसे लोग योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन न करें.
पीएम किसान पोर्टल पर दिया गया अपडेट.
क्या करें किसान
आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए अपडेट में किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान वेबसाइट, मोबाइल एप्लीकेशन या किसान ई-मित्र चैटबॉट के “अपनी स्थिति जानें” (Know Your Status) ऑप्शन पर अपनी पात्रता स्थिति की जांच कर सकते हैं.
कैसे नाम की जांच करें किसान
किसान पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए PM Kisan Portal पर जाएं. यहां Beneficiary List पर क्लिक करके अपने राज्य, जिला, उप जिला और गांव का नाम चुनें. आपके सामने पूरे गांव की सूची खुल जाएगी और आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं.