भारत के किसान के लिए कौन-सा ट्रैक्टर ज्यादा अच्छा, इलेक्ट्रिक या डीजल?

आज का किसान तकनीक से जुड़ रहा है, और आने वाला समय उसी किसान का है जो बदलाव को अपनाएगा. सही चुनाव आपकी ज़रूरत, बजट और सुविधाओं पर निर्भर करता है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 9 Apr, 2025 | 03:56 PM

भारत एक कृषि प्रधान देश है और खेती के लिए ट्रैक्टर बेहद जरूरी है. लेकिन अब जब तकनीक तेजी से बदल रही है, तो किसान एक नए सवाल का सामना कर रहे हैं. ये सवाल है कि खेती के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर अच्छा है या डीजल ट्रैक्टर? यह फैसला अब सिर्फ कीमत या ताकत पर नहीं, बल्कि कई और पहलुओं पर भी टिका हुआ है. आज हम आपको बताएंगे कि दोनों में क्या अंतर है, क्या फायदे हैं और क्या कमियां, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही ट्रैक्टर का चुनाव कर सकें.

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर-पर्यावरण के लिए बेहतर

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर धीरे-धीरे किसानों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये चलने में बेहद शांत और बिना धुएं के होते हैं. मतलब ये वायु और ध्वनि प्रदूषण दोनों से राहत दिलाते हैं.

इसके अलावा, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का रखरखाव यानि मैंटेनेंस भी कम खर्चीला होता है, क्योंकि इनमें डीजल इंजन की तरह कई मूविंग पार्ट्स नहीं होते. इन्हें चार्ज करने में खर्च भी काफी कम आता है, जो लंबे समय में किसानों की जेब पर बोझ नहीं डालता है. खूबियों के साथ साथ इनके साथ कई चुनौतियां भी जुड़ी हैं.

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत अधिक होती है और इन्हें बार-बार चार्ज करना पड़ता है. एक बार की चार्जिंग में ये कुछ घंटों तक ही चल पाते हैं, इसलिए बड़े खेतों या ज़्यादा घंटों की खेती के लिए ये अभी थोड़े सीमित माने जाते हैं. साथ ही, चार्जिंग की सुविधा हर गाँव में अभी तक उपलब्ध नहीं है, जो इनके इस्तेमाल में बड़ी रुकावट बन सकती है.

डीजल ट्रैक्टर- ताकतवर, भरोसेमंद, लेकिन खर्चीले

खेती में आज भी किसान का भरोसेमंद साथी डीजल ट्रैक्टर बना हुआ है. इनमें अधिक हॉर्सपावर होती है, जिससे ये भारी काम जैसे गहरी जुताई, ट्रॉली खींचना या कटाई जैसे काम आसानी से कर लेते हैं. इनकी एक और खासियत है कि इन्हें बार-बार चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती. जब तक डीजल है, ट्रैक्टर काम करता रहेगा.

साथ ही, डीजल और सर्विसिंग की सुविधा हर जगह उपलब्ध है, जिससे किसान को किसी खास तकनीक या चार्जिंग पॉइंट की जरूरत नहीं होती. हालांकि, डीजल ट्रैक्टर अधिक शोर करते हैं, और इनसे निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण का बड़ा कारण है. इनके इंजन की देखरेख में भी काफी खर्च होता है-जैसे ऑयल चेंज, फिल्टर बदलवाना आदि.

किसके लिए कौन-सा ट्रैक्टर है सही?

अगर आप एक ऐसा किसान हैं जो पर्यावरण की चिंता करते हैं, आपके खेत छोटे हैं और आपके पास बिजली या सोलर एनर्जी से चार्जिंग करने की सुविधा है, तो इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर आपके लिए सही हो सकता है. यह आपको कम खर्च में खेती का मौका देगा.

वहीं, अगर आपकी खेती बड़ी है, आपके काम ज्यादा है तो आपके लिए डीजल ट्रैक्टर बेहतर विकल्प है. ज्यादा देर तक भारी काम करने वाले किसानों के लिए डीजल ट्रैक्टर बेहतर उपाय है. इसकी ताकत, उपलब्धता और चलाने की सुविधा इसे अब भी किसानों की पहली पसंद बनाए हुए है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 9 Apr, 2025 | 10:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान