सोने से भी महंगा! 20 लाख रुपये में बिका दुनिया का सबसे कीमती फल

युबारी किंग (Yubari King) यह फल दुनिया के सबसे महंगे फलों की लिस्ट में पहले स्थान पर आता है.

Kisan India
Noida | Published: 5 Apr, 2025 | 01:00 PM

गर्मियों में खरबूजा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. यह तेज धूप और गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पोटेशियम से भरपूर होता है, जो दिल की बीमारियों को ठीक करने में मददगार है. स्वाद में मीठा यह फल आमतौर पर 30 से 50 रुपये तक बिकता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खरबूजे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत में आप सोना, चांदी, यहां तक कि एक गाड़ी भी खरीद सकते हैं.

इस खरबूजे का नाम है युबारी किंग (Yubari King). यह फल दुनिया के सबसे महंगे फलों की लिस्ट में पहले स्थान पर आता है. तो चलिए जानते हैं, क्या खास है युबारी किंग खरबूजे में?

युबारी किंग क्या है?

युबारी किंग जापान में उगाया जाने वाला एक खास किस्म का खरबूजा है. इसकी खेती सिर्फ जापान के होक्काइडो द्वीप पर स्थित युबारी शहर में होती है. इसी वजह से इसे युबारी मेलन भी कहा जाता है.

जानकारों के मुताबिक, युबारी शहर का तापमान इस फल के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. यहां दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर होता है, जो युबारी मेलन के स्वाद को और भी मीठा बना देता है.

कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

युबारी किंग की बिक्री अक्सर नीलामी के जरिए की जाती है. इसकी कीमत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नीलामी की शुरुआत ही लाखों रुपये से होती है. साल 2022 में, युबारी किंग खरबूजों की एक जोड़ी 20 लाख रुपये में नीलाम हुई थी.

क्यों है युबारी किंग इतना महंगा?

खरबूजे की खेती को युबारी क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु को ध्यान में रखकर पूरी सावधानी के साथ किया जाता है. इसका आकार पूरी तरह गोल और परिपूर्ण होता है, जिससे इसकी कीमत और भी बढ़ जाती है. इसमें पोटेशियम, विटामिन C, फास्फोरस, विटामिन A और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और यह एक संक्रमण-रोधी फल है, यानी इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.

जापान में क्यों है इसकी इतनी मांग?

युबारी किंग न सिर्फ एक फल है, बल्कि यह जापानी कृषि कौशल और परंपरा का प्रतीक भी है. हर साल यह अपने अनोखे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए दुनियाभर में मशहूर होता जा रहा है. जापान में इसे लग्जरी फल माना जाता है और यह अक्सर खास अवसरों पर महंगे उपहार के रूप में दिया जाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Apr, 2025 | 01:00 PM

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद