पशुपालन और डेयरी सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और मार्गदर्शक वीडियो! क्या आप जानते हैं कि पशुओं के बच्चे पैदा करने वाले विशेषज्ञ यानी एनिमल गायनोकॉलोजिस्ट (Animal Gynecologist) कैसे बनते हैं? इस क्षेत्र में करियर की क्या संभावनाएं हैं, इसके लिए कहाँ से पढ़ाई करनी होती है, प्रवेश प्रक्रिया क्या है और इसका फीस स्ट्रक्चर कैसा होता है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए ‘कामधेनु फार्म’ पर अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे विख्यात पशु चिकित्सक डॉक्टर चिनमय के साथ यह खास बातचीत. डॉक्टर चिनमय ने इस इंटरव्यू में पशु चिकित्सा (Veterinary Science) के क्षेत्र में गायनोकोलॉजी और प्रसूति विज्ञान (Obstetrics) की अहमियत, योग्यता (Eligibility), और इस फील्ड में आने वाली चुनौतियों के बारे में विस्तार से समझाया है. अगर आप भी एक पशु चिकित्सक बनकर इस क्षेत्र में नाम और कमाई दोनों कमाना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए ही है. पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!
Animal Gynecologist बनने का सपना? जानिए कौन-सा कोर्स, कितनी फीस और हर महीने कितनी होगी कमाई
और पढ़ें