जफराबादी भैंस आज डेयरी किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यह भैंस प्रतिदिन 15 से 16 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है और इसके दूध में फैट की मात्रा भी अधिक होती है. यही वजह है कि घी, मक्खन और पनीर बनाने वाले कारोबारियों के बीच इसकी मांग बनी रहती है. विशेषज्ञों के अनुसार जफराबादी भैंस अलग-अलग मौसम में खुद को आसानी से ढाल लेती है और इसका रखरखाव भी अपेक्षाकृत कम खर्च में किया जा सकता है. सही आहार और देखभाल के साथ यह पशुपालकों के लिए लंबे समय तक अच्छी आय का स्रोत बन सकती है.
और पढ़ें