राजस्थान के नीमच क्षेत्र से प्रदेश के 15 जिलों के लिए 5669 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया. इनमें 2595 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 502 विकास कार्यों का लोकार्पण और 3000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले 442 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है. कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के तहत 1500 गांवों की पेयजल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की शुरुआत भी की गई. ‘जल अर्पण’ के तहत स्थानीय पेयजल व्यवस्था के संचालन, रखरखाव और जल गुणवत्ता की निगरानी में ग्रामीणों की भागीदारी रहेगी.
और पढ़ें