पंजाब में बड़ा आंदोलन, 17 जिलों में बिजली दफ्तरों का घेराव, सरकार को सख्त चेतावनी जारी

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 3 Jul, 2026 | 08:00 PM

पंजाब के किसान-मजदूर भाईयों के हक की एक बहुत बड़ी खबर! पंजाब के 17 जिलों में 31 जगहों पर किसान-मजदूर मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन शुरू हो चुका है. किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंदेर ने अमृतसर बॉर्डर जोन में हजारों किसानों और मजदूरों को संबोधित करते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पंजाब में गहराते बिजली संकट और स्मार्ट मीटरों को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है. सरवन सिंह पंदेर ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने समय रहते ये मुद्दे हल नहीं किए, तो यह आंदोलन सरकार के लिए भारी पड़ेगा. इस बड़े आंदोलन की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और शेयर जरूर करें!

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Jul, 2026 | 09:22 PM

लेटेस्ट न्यूज़