अगर आप गाय, भैंस, बकरी या मुर्गी पालन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. सरकार पशुपालन को किसानों की कमाई का मजबूत जरिया बनाने पर फोकस कर रही है. इसके लिए KCC, बेहतर नस्ल, चारा, ट्रेनिंग, पशु स्वास्थ्य और इलाज जैसी सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि 2025-26 में 50.42 लाख पशुपालक KCC से जुड़ चुके हैं. वहीं करीब 6.4 लाख किसानों को डिजिटल ट्रेनिंग दी गई है, ताकि वे आधुनिक तरीकों से पशुपालन कर सकें.
और पढ़ें