Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बिगाड़ेगा मॉनसून?

नोएडा | Published: 30 May, 2025 | 10:17 PM

24 मई को मॉनसून ने समय से पहले भारत में दस्तक दी और 6 दिनों में ही 17 राज्यों तक पहुंच गया। इस दौरान देशभर में औसतन 33% ज्यादा बारिश दर्ज हुई। लेकिन अब मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव वाला क्षेत्र मॉनसून की दिशा बदल सकता है।