मक्का और मूंग के MSP को लेकर देशभर में बवाल, किसान नेताओं ने सरकार और CACP पर आरोप लगाए

नोएडा | Published: 14 May, 2026 | 06:46 PM

केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2026-27 के लिए 14 फसलों के MSP में बढ़ोत्तरी कर दी है. जिसपर अब एक के बाद एक किसान नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है. किसानों का कहना है कि सरकार ने MSP में जो बढ़ोतरी की है, वो किसानों को धोखा देने जैसा है. खासकर मक्का और मूंग जैसी फसलों के MSP में मामूली बढ़ोतरी को लेकर किसानों में गुस्सा दिखाई दे रहा है.. किसान नेता गुणी प्रकाश ने CACP पर गंभीर आरोप लगाया है. इसी के साथ केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का बड़ा आरोप लगाते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने भी बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि किसान प्राइवेट व्यापारियों के हाथों लूटे जा रहे हैं.

Topics: