15 अगस्त पर PM Modi का बड़ा ऐलान! किसानों को 300 रुपये में यूरिया, 1350 रुपये में DAP

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 15 Aug, 2026 | 06:26 PM

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से किसानों और कृषि क्षेत्र को लेकर कई अहम बातें कहीं. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में खाद की कीमतों पर संकट बढ़ा है, लेकिन सरकार किसानों पर इसका बोझ नहीं पड़ने दे रही है. उन्होंने बताया कि जहां दुनिया में यूरिया की एक बोरी की कीमत करीब ₹3,000 तक पहुंच गई है, वहीं भारतीय किसानों को यह करीब ₹300 में उपलब्ध कराई जा रही है. इसी तरह DAP की कीमत दुनिया में करीब ₹5,000 तक पहुंचने के बावजूद किसानों को यह ₹1,350 में दी जा रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़