80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को लेकर बड़ा संदेश दिया है. लखनऊ के विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि देश की तरक्की में किसानों की भूमिका बेहद अहम है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को लगातार सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है. इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने पर है. हालांकि, सीएम योगी ने इस मौके पर पीएम किसान की रकम बढ़ाने या नई किस्त की अलग से घोषणा नहीं की है.
और पढ़ें